ads

25/08/2010 दिल्ली शहर में घुसा बाढ़ का पानी, ISBT हुआ जलमग्न
नई दिल्ली। दिल्ली में निचले इलाके तो बाढ़ का कहर झेल ही रहे हैं अब ऊपरी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंड़रा रहा है। बाढ़ का पानी आईएसबीटी और मोनेस्टी तक पहुंच गया है साथ ही यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर पर पहुंच गया है। यानी दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ सकती है। अब खतरा महज चंद कदम ही दूर है।

25/08/2010 चीन सीमा पर मिसाइल तैनाती की तैयारी?
नई दिल्ली।। भारत अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ाने के मद्देनजर पूर्वोत्तर में चीन की सीमा के पास परमाणु क ्षमता से लैस बलिस्टिक मिसाइल तैनात करने पर विचार कर रहा है। पेंटागन की एक रिपोर्ट के बाद यह विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने भारत की सीमा के पास लंबी दूरी तक मार करने वाली उन्नत सीएसएस-पांच मिसाइल तैनात की हैं। रिपोर्ट के अनुसार चीन ने आकस्मिक योजनाएं भी तैयार की हैं जिसके तहत कम समय में वायुसेना को क्षेत्र के समीप लाया जा सकता है।


25/08/2010 रेप करते हैं नक्सली: शोभा
कोलकाता।। हत्या, लूट और बम विस्फोट जैसी घटनाओं के लिए बदनाम नक्सलियों का एक और चेहरा उभर कर सा मने आया है। सामाजिक बराबरी और नैतिकता की बात करने वाले नक्सलियों पर अब बलात्कारी होने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली लड़की उन्हीं के ग्रुप की एरिया कमांडर है। पश्चिम बंगाल और झारखंड के जंगलों में कभी एरिया कमांडर रह चुकी शोभा मांडी(23)उर्फ उमा उर्फ शिखा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को आपबीती सुनाई। 25-30 लोगों का एरिया कमांडर रही शोभा चार महीने पहले डॉक्टर से इलाज करवाने के बहाने नक्सलियों के चंगुल से निकल भागी।


23/08/2010 रक्षा बंधन पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी मेट्रो ट्रेनें
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर 24 अगस्त को यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने रेलगाड़ियों के फेरे में वृद्धि करने का फैसला किया है। इस दिन रेलगाड़ियां 187 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। डीएमआरसी ने एक विज्ञप्ति में रविवार को बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे के बीच मेट्रो रेलगाड़ियां अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।

23/08/2010 यमुना का जलस्तर और बढ़ा, खतरे के निशान से 33 सेमी. ऊपर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में खतरे की घंटी बज चुकी है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 205.17 मीटर हो चुका है। जबकि खतरे का निशान 204.84 मीटर पर है। यानी खतरे के निशान से यमुना 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस वजह से दिल्ली के कई निचले इलाके पानी में डूबे हुए हैं। बाहरी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी, जगतपुर, इब्राहिमपुर, नत्थुपुरा, झंगोला, और पल्ला गांव के खेतों में पानी भर चुका है।


23/08/2010 अब हरियाणा के सीएम हुड्डा पर भी चला जूता
महेंद्रगढ़।। बुश, जरदारी, उमर अब्दुल्ला के बाद अब हरियाणा के सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा पर भी जूता फेंका गया। यह घटना हुई महेंद्रगढ़ की एक रैली में। हुड्डा पर एक युवक ने रैली के दौरान जूता फेंका, लेकिन वह उनसे काफी दूर जाकर गिरा। हुड्डा पर जूता फेंकने वाला 21 साल का यह युवक शक्ति सिंह सरकार की ओर से उसे नौकरी और घायल होने के एवज में मुआवजा न देने से नाराज था।

23/08/2010 ऐटमी बिल की राह में आया ताजा स्पीडब्रेकर
नई दिल्ली।। परमाणु दायित्व विधेयक की राह में रविवार को नई मुसीबतों का इजाफा हुआ। बीजेपी और लेफ्ट दलों ने सरकार की नीयत पर शक करते हुए कहा कि अगर न्यूक्लियर मैटीरियल और उपकरणों के सप्लायर की जवाबदेही कम करने की कोशिश की गई तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि इस बिल पर काम अभी चल रहा है। इस सिलसिले में विपक्ष की वाजिब चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा ताकि सर्वसम्मति बनाई जा सके।


22/08/2010 शेरा हुआ बाजार से गायब, जोजो की बढ़ी मांग
नई दिल्ली [जासं]। राष्ट्रमंडल खेलों के प्रति दिल्ली के लोगों में भले ही ज्यादा उत्सुकता नहीं हो लेकिन राखी पर खेल का प्रतीक शेरा लोकप्रियता के सारे रिकार्ड तोड़ चुका है। स्थिति यह है कि त्योहार के चार दिन पहले ही बाजार से शेरा के आकार वाली राखियां खत्म हो चुकी हैं। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने दोबारा से इसके आर्डर बुक कराए हैं।


22/08/2010 दिल्ली के जगतपुर में पानी घुसा, 200 लोग फंसे
नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। जगतपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। 200 लोग इसमें फंस गए हैं। दूसरी तरफ जगतपुर में रहनेवाले लोग अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं।वहीं बचाव दल लोगों को बचाने के लिए पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बराज से आज सुबह 2 लाख 61 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों की माने तो 72 घंटे बाद हरियाणा से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंच जाएगा और इससे दिल्ली में बाढ़ से तबाही बढ़ेगी। फिलहाल दिल्ली में यमुना का जलस्तर पहले से ही 205.09 पहुंचा हुआ है, जो कि खतरे के निशान से करीब 27 सेटीमीटर ज्यादा है। जानकारों का कहना है कि अगर दिल्ली में बारिश होती रही और हथिनी बैराज का पानी आ गया तो दिल्ली में हालत खराब हो सकता है। दिल्ली के निचले इलाके से पहले ही लोगों को सुरक्षित हटा लिया गया है। यमुना का पानी इन इलाकों में घुस चुका है।


22/08/2010 सुनंदा के साथ शादी के बंधन में बंधे थरूर
पलक्कड़ (केरल)।। पूर्व विदेश राज्यमंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर रविवार सुबह केरल में अपनी दोस्त सु नंदा पुष्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गए।


22/08/2010 बढ़ रहा है खतरा, हरियाणा ने छोड़ा और पानी
नई दिल्ली। दिल्ली की यमुना नदी में फिलहाल बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। हरियाणा के हथिनी कुंड बराज से आज सुबह 2 लाख 61 हजार क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। ये पानी 72 घंटे बाद दिल्ली पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर पहले से ही 205.09 पहुंचा हुआ है, जो कि खतरे के निशान से लगभग 27 सेटीमीटर ज्यादा है। जानकारों का कहना है कि अगर दिल्ली में बारिश होती रही और हथिनी बैराज का पानी आ गया तो दिल्ली में हालत खराब हो सकती है। फिलहाल दिल्ली के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस चुका है। जिससे किसानों की फसल खराब हो चुकी है।

22/08/2010 भारत ने चीन के ऐतराज को खारिज किया
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दलाई लामा के साथ मुलाकात पर चीन की आपत्ति को भारत ने खारिज कर दिया है और कहा है कि दलाई लामा भारत के सम्मानित अतिथि हैं। भारत की जनता उन्हें आदर से देखती है।

22/08/2010 कश्मीर बचाना यूपीए के बस में नहीं : जेटली
मावलंकर हाल : बीजेपी नेता अरुण जेटली का मानना है कि कश्मीर को बचाना यूपीए के बूते की बात नहीं है। सरकार की नीतियां लचर हैं और पाकिस्तान, आईएसआई तथा अलगाववादियों ने मिलकर जो नीति बनाई है उससे कश्मीर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।


21/08/2010 भाखड़ा बांध से पानी छोड़ा, पंजाब में बाढ़ का खतरा
भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने शनिवार सुबह भाखड़ा बांध से 55,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का काम शुरू कर दिया है। पंजाब की सीमा से लगे पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में स्थित 225 मीटर ऊंचे बांध से पानी छोड़ने के कारण रोपड़ और अन्य जिलों में सतलुज के निचले बहाव क्षेत्र में बाढ़ आ सकती है।

21/08/2010 आतंकी हमले का सामना करने के लिए तैयार है दिल्ली पुलिस ?
सूचना के अधिकार के तहत एक टीवी चैनल को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस पिछले कई सालों से अनिवार्य फायरिंग अभ्यास में हिस्सा नहीं ले रही है। अब सवाल उठता है कि क्या दिल्ली पुलिस आपातकालीन परिस्थितियों में आतंकवादी हमले का सामना करने में सक्षम है। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रमंडल खेलों को शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा है। राष्ट्रमंडल खेल 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं, और 14 अक्टूबर तक चलेंगे। इस जानकारी से एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद से फायरिंग अभ्यास के दौरान और अधिक पुलिसकर्मी नदारद रहे।

21/08/2010 सेना से कहा, फ्री में दे दो सुरक्षा
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने रक्षामंत्री ए. के. ऐंटनी को यह सुनिश्चित करने में मदद करन े के लिए कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सेना आयोजन समिति से धनराशि नहीं ले।


21/08/2010 भटक गए लफंगे परिंदे
लफंगे परिंदे फिल्म में दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही है। दिपिका पादुकोण और नील नीतिन मुकेश की लफंगे रिलीज हो गई है। कुछ के लिए ये फिल्म अच्छी रही लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया है। हालांकि पहले दिन से किसी भी फिल्म का आकलन नहीं किया जा सकता है।इसलिए अभी कुछ दिनों तक फिल्म के लिए दर्शकों के रिस्पांस का इंतजार करना होगा।


21/08/2010 यमुना खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। लगातार हो बारिश से दिल्ली में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आज भी बारिश हुई तो दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूब सकते हैं। खतरे की आहट को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया है।

21/08/2010 बीजेपी आज मनाएगी 'कश्मीर बचाओ दिवस'
नई दिल्ली : बीजेपी ने कश्मीर में पैदा हुए हालात के मद्देनजर शनिवार को देश में 'कश्मीर बचाओ दिवस' मनाने की घोषणा की पार्टी उपाध्यक्ष और केंद्रीय कार्यक्रमों एवं आंदोलनों प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी का आरोप है कि कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कश्मीर मुद्दे पर अलगाववादियों और आतंकवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। केंद्र की इस नीति के खिलाफ बीजेपी देशभर में आंदोलन करेगी।


20/08/2010 तीन गुनी बढ़ी सैलरी, सांसद मांगें मोर
नई दिल्ली।। कैबिनेट ने सांसदों की सैलरी में तीन गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है , लेकिन कई सांसद इससे खुश नहीं हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव समेत कई सदस्यों ने इस पर संसद में जमकर हंगामा किया। इससे लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद लालू - मुलायम दोबारा सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर संसद में धरने पर बैठ गए।


20/08/2010 सिखों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी सरकार : मुखर्जी
नई दिल्ली।। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सिख समुदाय के लोगों को इस्लाम अपनाने या घाटी छोड़ने की धमकी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में उठा। लोकसभा में सदन के नेता प्रणव मुखर्जी ने सिख समुदाय को आश्वासन दिया कि केंद्र इस पर जरूरी ऐक्शन लेगा।


20/08/2010 फेनेल आयोजन स्थलों से संतुष्ट
कॉमनवेल्थ फेडरेशन के अध्यक्ष माइक फेनेल आयोजन स्थलों के दौरे के बाद वहां के इंतज़ामों से संतुष्ट दिखे। फेनेल 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का मुआयना करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं।


20/08/2010 तीन गुनी बढ़ी सैलरी, लालू मांगें मोर
नई दिल्ली। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ सांसोदों ने कैबिनेट द्वारा सैलरी में बढ़ोतरी को कम बताते हुए इसका आज लोकसभा में विरोध किया है। दोनों नेताओं की अगुवाई में सांसदों ने लोकसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट ने आज ही बैठक में सांसदों के वेतन बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।


20/08/2010 फेनेल ने दी कलमाड़ी-सरकार को राहत
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो : राष्ट्रकुल खेलों की तैयारियों के लगातार बढ़ रहे लक्ष्यों के बीच राष्ट्रमंडल खेल महासंघ अध्यक्ष माइक फेनेल भी आयोजन समिति के बचाव में उतर आए हैं। दो दिनों में सभी स्टेडियमों का दौरा करने के बाद फेनेल ने परिवहन, कैटरिंग और सफाई पर तो अपनी चिंता जताई लेकिन बाकी मुद्दों पर कुछ सुझावों के साथ अपनी मुहर लगा दी है।


20/08/2010 सिखों को धमकी, इस्लाम अपना लो या घाटी छोड़ दो
श्रीनगर।। 'कश्मीर में रहना है तो इस्लाम को अपना लो और आंदोलन में हमारा साथ दो या फिर घाटी से अपना बोरिया बिस् तर बांध लो....' कश्मीर के सिखों को 'आतंकवादियों' से इस तरह की धमकी भरे खत मिल रहे हैं। गौरतलब है कि घाटी में सिख सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। इनकी तादाद 60 हजार के करीब है।


19/08/2010 भले सड़ जाए, पर मुफ्त में नहीं बांट सकते अनाज: पवार
नई दिल्ली ।। सरकार ने आज कहा कि गरीबों को मुफ्त में अनाज बांटने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करन ा संभव नहीं है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि केंद्र को भंडारण क्षमता के अभाव में अनाज को सड़ने देने की बजाए गरीबों में मुफ्त बांटना चाहिए।


19/08/2010 लालगढ़ में दिए बयान पर घिरीं ममता
नई दिल्ली ।। पश्चिम बंगाल के लालगढ़ में तृणमूल कांग्रेस की रैली के दौरान दिए भाषण को लेकर राज्यसभा में समूचे विपक्ष ने रेल मंत्री ममता बनर्जी को घेरा। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने ममता पर माओवादियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया और पूछा कि सरकार का एक मंत्री, कैसे खुलकर उन माओवादियों का साथ दे सकता है जिन्हें खुद प्रधानमंत्री ने आतंरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।


19/08/2010 जान दे दी पर अंग्रेजों े आगे नहीं झुे रतार
यदि मुझे एक से ज्यादा जिंदगी मिलती तो मैं अपनी हर जिंदगी भारत माता पर न्योछावर कर देता और करता ही रहता, जब तक हमारी भारत माता आजाद न होती....। ये शब्द थे करतार सिंह सराबा के जो उन्होंने देशभक्ति के लिए फांसी पर झूलने से पहले बोले थे। यही वह वीर हिन्दुस्तानी था जिसने अपने देश के फौजियों में अंग्रेजों के प्रति विद्रोह व देशभक्ति का अलख जगाया था।


19/08/2010 खेलों में भ्रष्टाचार के दोषी दंडित होंगेः सोनिया
राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें खेलों के बाद दंडित किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों को देश का गौरव बताते हुए उन्होंने कहा कि खेल किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति से संबंधित नहीं हैं।

19/08/2010 अधिार चाहिए तो क्यों भूल जाते हैं त्र्तव्य
भारत को स्वतंत्र हुए छह दशक से भी ज्यादा बीत चुका है। इतने सालों में हमने आजादी का मतलब सिर्फ अधिकारों के रूप में ही समझा है। स्वतंत्रता की मूल अवधारणा को नागरिक कब का भूल चुके हैं। भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों के अलावा अन्य अधिकारों को हासिल करने में हर व्यक्ति अपनी पूरी शक्ति लगा देता है।