ads

05/04/2023 सभी राज्‍य हनुमान जयंती के दौरान कानून व्‍यवस्‍था को बनाये रखें-केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने वीरवार को हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्‍पन्‍न कराने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।


05/04/2023 केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ के अवसर पर समुद्री जागरुकता वॉकथॉन को झंडी दिखाई
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय एवं आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को 60वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर समुद्री जागरुकता वॉकथॉंन को झंडी दिखाई। वॉकथॉंन को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव आईएएस सुधांश पंत, राष्ट्रीय जहाजरानी बोर्ड के अध्यक्ष संजीव रंजन, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव राजेश कुमार सिन्हा, नौटिकल सर्वेयर कैप्टन राजेंद्र पोसवाल, राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अध्यक्ष तथा विभिन्न अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिखाई गई।


05/04/2023 प्रधानमंत्री ने स्‍टैंड अप इंडिया के 7 वर्ष मनाने की चर्चा की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने और महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने में स्टैंड अप इंडिया पहल की भूमिका को स्वीकार किया है। स्टैंड अप इंडिया ने आज 7 साल वर्ष पूरे कर लिए हैं।


05/04/2023 राष्ट्रपति मुर्मु ने दूसरे अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, पाँच पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित दूसरे अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, पाँच पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। पहला अलंकरण समारोह 22 मार्च, 2023 को आयोजित किया गया था।


31/03/2023 दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस है 'फेक न्यूज' : अनुराग ठाकुर
भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री नई दिल्ली, 'फेक न्यूज' पर लगाम लगाने के लिए 'फैक्ट चैक' को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस फर्जी सूचनाएं हैं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक सही जानकारियां पहुंचाना महत्वपूर्ण है। श्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में भारतीय सूचना सेवा ग्रुप 'ए' के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक श्री राजेश मल्होत्रा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संजीव शंकर, आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी एवं अपर महानिदेशक श्री आशीष गोयल सहित वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 बैच के भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 52 प्रशिक्षु अधिकारी भी उपस्थित रहे


30/03/2023 सोशल मीडिया के दौर में 'फेक न्यूज' बड़ी चुनौती : द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दौर में सूचनाओं के व्यापक और त्वरित प्रसार के साथ तेजी से फैलने वाली फेक न्यूज की चुनौती भी सामने आई है। आईआईएस अधिकारियों को फेक न्यूज से निपटने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने अधिकारियों से तकनीक का उपयोग करने और फेक नैरेटिव बनाने के लिए मीडिया, विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा, संयुक्त सचिव श्री संजीव शंकर, भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक श्री आशीष गोयल एवं भारतीय सूचना सेवा की पाठ्यक्रम निदेशक श्रीमती नवनीत कौर सहित वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी और प्रशिक्षु अधिकारी भी उपस्थित रहे।


17/03/2023 बसपा नेता के बयान पर बढ़ी हलचल तो बसपा सुप्रीमो मायावती का फैसला-नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं
लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती कोई भी फैंसला लेने मे कभी देर नही करती बसपा नेता के बयान पर बढ़ी हलचल तो पार्टी प्रवक्ता ही हटा दिया. लोकसभा और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए पार्टी में हैरानी करने वाला बदलाव किया है। पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट कर लिख- “बीएसपी द्वारा पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है। इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं है। अतः धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो भी लोग मीडिया में अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी, पार्टी का अधिकृत वक्तव्य नहीं।”


17/03/2023 प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को बधाई दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को बधाई दी है। सीएनबीसी टीवी18 की खबर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;


10/03/2023 बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान 2 अप्रैल को इंदौर में होगा आयोजित
नई दिल्ली, देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ‘वीणा’ (इंदौर) के संपादक राकेश शर्मा को इस वर्ष के पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान समारोह 2 अप्रैल को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। 1 जुलाई, 1961 को उत्तर प्रदेश के गांव न्यामतपुर, जिला इटावा में जन्मे राकेश शर्मा हिंदी साहित्य की बहुविधि सेवा कर रहे हैं।15 से अधिक पुस्तकों के लेखक राकेश शर्मा अब तक 10 से अधिक पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का संपादन भी कर चुके हैं, जिनमें 'बहुरंग', 'विचार की अनवरत यात्रा', 'आरोग्यम' एवं 'मालव ज्योति' आदि विशेष हैं। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में 31 वर्ष तक सहायक निदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत रहे शर्मा वर्तमान में वर्ष 1927 से निरंतर प्रकाशित हिंदी की सबसे पुरानी पत्रिका ‘वीणा' के संपादक हैं। साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के ‘श्रीकृष्ण सरल’ सम्मान सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।


21/02/2023 तथ्यों और कल्पना के बीच अंतर करने में सक्षम बनाती है मीडिया साक्षरता: प्रो. संजय द्विवेदी
नई दिल्ली-भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के संयुक्त तत्वाधान में 'मीडिया साक्षरता' पर पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया। आईआईएमसी-एनसीईआरटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ को प्रोत्साहित करना है। 20 फरवरी से आरंभ यह कार्यक्रम 24 फरवरी 2023 तक, शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा।


19/02/2023 मातृभाषा को शिक्षा और व्यवहार में लाएं- श्री कोकजे
मातृभाषा को शिक्षा और व्यवहार में लाएं- श्री कोकजे हिन्दी गौरव अलंकरण से अलंकृत हुए प्रो.संजय द्विवेदी और डा.राजपुरोहित इंदौर में मातृभाषा उन्नयन संस्थान का प्रतिष्ठा प्रसंग समारोह सम्पन्न इन्दौर- मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा रविवार दोपहर आयोजित समारोह में भारतीय जन संचार संस्थान(आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी और साहित्यकार डा.भगवती लाल राजपुरोहित को 'हिन्दी गौरव अलंकरण' से अलंकृत किया गया। इन्दौर प्रेस क्लब के राजेन्द्र माथुर सभागृह में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे थे। उन्होंने कहा कि मातृभाषाओं का व्यवहार एवं शिक्षा में अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। हम ज्यादा से ज्यादा भाषाएँ सीखें किन्तु मातृभाषा का अनादर न होने दें।


19/02/2023 भारतीय रेलवे एक महीने तक चलने वाला गहन सुरक्षा अभियान चलाएगा
ट्रेन के पटरी से उतरने, सिग्नल पासिंग एट डेंजर (एसपीएडी) और अन्य प्रकार की दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारतीय रेलवे ने आज से एक महीने तक चलने वाला गहन सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। रेलवे बोर्ड, जोनल रेलवे और डिवीजनों के वरिष्ठ अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न सेक्शनों, लॉबियों, रख-रखाव केन्‍द्रों, कार्यस्थलों पर जाएं और दुर्घटनाएं/असामान्‍य घटनाओं को रोकने के लिए निर्धारित सुरक्षा परिचालनों और रख-रखाव प्रक्रियाओं की जांच करें तथा उन्‍हें लागू करें।


18/02/2023 आत्म उत्थान और जगत कल्याण के चिरंतन स्रोत हैं परमात्मा शिव -बी.के. सुशांत
कहते हैं, सत्य ही ईश्वर है। यानी, जहां सत्य है, वहां ईश्वर का वास है। महाभारत में, जहां सत्य और धर्म है, वहां ईश्वर का साथ है। और जहां ईश्वर का साथ है, वहां विजय सुनिश्चित है। पर कोई भी सत्य अपने आप में ईश्वर नहीं है। क्योंकि, सत्यता एक बहुत बड़ा ईश्वरीय ज्ञान, गुण व शक्ति है। पर, यह ईश्वर नहीं है। ईश्वर तो सत्यता का शाश्वत स्रोत है। अपने आप में ये एक महीन और महान सत्य है। महीन इसलिए है की वह अति सूक्ष्म है। साकार व आकारी अस्तित्व से वो परे है। अशरीर व निराकार है। पर, परम चेतना व चरम संवेदनशीलता के वे धनी हैं। यही उनकी श्रेष्ठता व महानता है।


18/02/2023 प्रधानमंत्री ने बिजली के झटके से घायल हाथी को बचाने के लिए बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजली के झटके से घायल हाथी को बचाने के लिए बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की सराहना की और कहा कि हमारे लोगों के बीच इस तरह की करुणा सराहनीय है।


18/02/2023 दिसंबर 2022 में भारत का खनिज उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ा
दस महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि का संकेत अप्रैल-दिसंबर 2022-23 के दौरान उत्पादन में 5.4 प्रतिशत की संचयी वृद्धि प्रविष्टि भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के महीने के लिए खनन और उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक 107.4 अंकों पर रहा, जोकि दिसंबर, 2021 के स्तर की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल-दिसंबर, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.4 प्रतिशत रही।


16/02/2023 भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
नई दिल्ली-उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ उप-राष्ट्रपति निवास में भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे "लोकतंत्र और राष्ट्रीयता के वास्तविक रक्षक" बनने को कहा। धनखड़ ने कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रामक सूचनाओं से लड़ने और वैक्सीन के बारे में झिझक को दूर करने में आईआईएस अधिकारियों की भूमिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में चीजें पल भर में वायरल हो जाती हैं, इसलिए आपको हमेशा सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है।


15/02/2023 लखनऊ में जी- 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की पहली बैठक मे सदस्य देशों और 8 अतिथि देशों ने हिस्सा लिया
भारत में पहली जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह (डीईडब्ल्यूजी) की बैठक आज संपन्न हुई। इसने भविष्य की डीईडब्ल्यूजी बैठकों के संबंध में एक परिणाम देने वाली और सार्थक चर्चा के लिए वातावरण तैयार की है। इस तीन दिवसीय बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया गया।


15/02/2023 राजस्व निदेशालय ने 11.94 किलोग्राम हेरोइन के साथ 3 व्यक्ति हिरासत में लिया
राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर केन्या एयरवेज के माध्यम से नैरोबी के रास्ते होते हुए हरारे से मुंबई आने वाली एक भारतीय महिला यात्री को रोका। उसके सामान की जांच के परिणामस्वरूप 11.94 किलोग्राम क्रीम रंग के दाने बरामद हुए , जो एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत आने वाला एक मादक पदार्थ हैऔर फिर इन्हें जब्त किया गया। नारकोटिक्स फील्ड टेस्टिंग किट द्वारा इनका परीक्षण किये जाने के बाद इस पदार्थ में "हेरोइन" की उपस्थिति का पता चला।


15/02/2023 प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी 'अमृतपेक्स- 2023' में छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय डाक टिकट- संग्रह प्रदर्शनी 'अमृत पेक्स-2023' में विद्यालय के छात्रों की सक्रिय भागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री ने इसे डाक टिकट संग्रह और पत्र लेखन में रुचि बढ़ाने का अच्छा तरीका बताया।


15/02/2023 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रीवा हवाई अड्डे की आधारशिला रखी
नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज मध्य प्रदेश में रीवा हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।


25/01/2023 गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति ने किया सीमा सुरक्षा बल सदस्यों का सम्मान
सीमा सुरक्षा बल सदस्यों के साहस, शौर्य, पराक्रम और बलिदान सहित उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं की मान्यता स्वरूप माननीय राष्ट्रपति महोदया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 59 सीमा प्रहरियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के 07 सदस्य ‘वीरता के लिए पुलिस पदक’ से 05 सदस्य विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से और 47 सदस्य ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक’ से सम्मानित किये गये


24/01/2023 धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने भारत में निर्मित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम 'भरोस' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
भारत में एक मजबूत, स्वदेशी और आत्मनिर्भर डिजिटल बुनियादी ढांचे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में 'भरोस' एक महत्वपूर्ण पहल है - धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ आज आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित भारत में निर्मित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम 'भरोस' का सफल परीक्षण किया


24/01/2023 पुरानी पेशन योजना बहाली को लेकर बीएमएस सरकारी कर्मचारी संघ ने की प्रैस वार्ता
भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्ध “ सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ” के अखिल भारतीय आह्वान पर एन पी एस को समाप्त कर ओ पी एस ( पुरानी पेंशन स्कीम ) लागु करने के लिये सरकार को चेतावनी देने का निर्णय लिया गया |


24/01/2023 भारतीय कुश्ती फेडरेशन (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए खेल रत्न एम.सी. मैरी कॉम की अध्यक्षता में निरीक्षण समिति बनाई
एथलीटों के हितों की रक्षा के लिए, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष, अन्य अधिकारियों और कोचों द्वारा यौन उत्पीड़न की पहलवानों की शिकायतों के बाद, और एथलीटों द्वारा वित्तीय कुप्रबंधन और मनमानी के आरोपों के बाद डब्ल्यूएफआई में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए, खेल मंत्रालय ने प्रमुख खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन दुराचार, उत्पीड़न और/धमकाने, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक चूक के आरोपों की जांच के लिए एक निरीक्षण समिति का गठन किया है। निरीक्षण समिति जांच के दौरान डब्ल्यूएफआई के दिन-प्रतिदिन के प्रशासन को भी संभालेगी।


20/01/2023 केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा देश में रोज़गार देने का चलाया जा रहा ऐतिहासिक अभियान
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि रोजगार देने का इतना बड़ा अभियान आज तक देश के इतिहास में नहीं चलाया गया है उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि जो कई सालों से नियुक्तियां नहीं हो पाई और लंबित पड़ी थी उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजी से काम करके इन नियुक्तियों को किया है


20/01/2023 प्रथम भारत-मिस्र संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I राजस्थान में जारी
भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है। इसका लक्ष्य है दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना। इसके तहत रेगिस्तानी इलाके में विशेष बलों के आपसी तालमेल, संचालन और पेशेवराना कौशल को एक-दूसरे से साझा करना। सैन्याभ्यास में आतंकवाद विरोधी, टोह लगाना, धावा बोलना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है।


20/01/2023 न्यू इंडिया के निर्माण के लिए नेताजी के विजन को अपनाने की जरुरत : विक्रम दीश
भारतीय जन संचार संस्थान में 'शुक्रवार संवाद' कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली--"भारत के लोगों के मन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक अलग स्थान है। भारत की सभ्यता और संस्कृति से प्रेरित और वैज्ञानिक सोच से संपन्न नेताजी ने आधुनिक राष्ट्र के निर्माण का एक ऐसा मिशन शुरू किया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी कायम है।" यह विचार वेटरन स्क्वाड्रन लीडर विक्रम दीश ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी एवं डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार सहित आईआईएमसी के सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


17/01/2023 व्‍यवहार में ही नहीं, सोच में भी हो स्‍वच्‍छता : प्रो. संजय द्विवेदी
नई दिल्‍ली- भारतीय जन संचार संस्‍थान (आईआईएमसी) में साेमवार को स्‍वच्‍छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर महानिदेशक ने संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।


17/01/2023 गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में जनजातीय नृत्य महोत्सव में 1200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे
गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव 'आदि शौर्य - पर्व पराक्रम का' नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य शैली की विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालना है।


15/01/2023 अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 50 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया और मोटी आदरज से प्लास्टिक मुक्त गाँव अभियान की शुरुआत की
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में लगभग 50 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया और मोटी आदरज से प्लास्टिक मुक्त गाँव अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शाह ने गुजरात और देशभर के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनायें दीं। गृह मंत्री ने सेना दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए सेना के कई जवानों ने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है। सेना ने युद्ध के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं में भी देश की सुरक्षा का कार्य किया है।