उन्होंने कहा, यह राष्ट्रीय गौरव का मामला है और उन्हें सफलतापूर्वक संचालित करने का प्रयास होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों से संबंधित कामों में जो भी भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाएगा उसे खेलों के बाद दंडित किया जाना चाहिए।
कांग्रेस संसदीय दल को यहां संबोधित करते हुए सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अर से गठित मंत्री समूह का जिक्र करते हुए कहा कि वह खेलों की तैयारियों को देखेगा। सोनिया ने कश्मीर घाटी की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि क्षेत्र के लोगों से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री की पहल का समर्थन किया।
नक्सलवाद के मुद्दे पर सोनिया ने आदिवासियों के विकास को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई। उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया। सोनिया ने जम्मू-कश्मीर के लेह में अचानक आई बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर भी संवेदना जताई। बिहार में चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने को कहा।