ads

30/05/2013 करोड़ों की चीटिंग में तमिल ऐक्ट्रेस गिरफ्तार
करीब 20 करोड़ रुपये की चीटिंग में वॉन्टेड तमिल फिल्मों की ऐक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड और चीटिंग का मास्टरमाइंड बालाजी फरार हो गया।


30/05/2013 फिल्म डायरेक्टर ऋतुपर्णो घोष का निधन
नई दिल्ली।। जाने-माने बंगाली फिल्म डायरेक्टर ऋतुपर्णो घोष का कोलकाता में गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। घोष अभी महज 49 साल के थे। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी फिल्में चोखेर बाली (2003) और रेनकोट (2004) काफी चर्चित रही थीं। उन्हें बंगाली फिल्म 'आबहमान' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का नैशनल अवॉर्ड मिला। घोष कुल मिलाकर 12 बार नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजे गए।।


29/05/2013 नक्सलीयों के हमले का खतरनाक सच
नई दिल्ली। नक्सलियों के हमले में आए दिन नए नए खुलासे हो रहें है। अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा का नक्सलियों ने पहले 78 बार चाकुओं से गोदा था। इससे यह पता चलता है कि नक्सली महेंद्र कर्मा को बुरी तरह से तड़पाना चाहते थें।


29/05/2013 ट्राई ने डीटीएच, केबल टीवी के लिए जारी किया नया टैरिफ
नई दिल्ली। सेट टॉप बॉक्स और अन्य डिजिटल टीवी उपकरणों के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई ने नया टैरिफ जारी किया है। ट्राई ने डिजिटल केबल सेवाओं के लिए सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) और डायरेक्ट टू होम सेवा के लिए सीपीई के मासिक किराये की मानक दरें तय की गई हैं।


29/05/2013 राम जेठमलानी ने दी धमकी
नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी को पार्टी से बाहर निकाल देने पर जेठमलानी का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यहा तक की जेठमलानी ने भाजपा के भीतर कुछ अवांछित तत्वों का पर्दाफाश करने की धमकी भी दे दी है।


29/05/2013 शिंदे पर नक्सली हमले का कोई असर नही
नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर कई बार गैर जिम्मेदार होने का इल्जाम लग चूका है और इस बार नक्सली हमले होने के कारण पूरे देश मे बवाल मचा हुआ है। दूसरी तरफ शिंदें पर इसका कोई असर नही पड़ा है।


29/05/2013 जीटीबी अस्पताल में आग लगी
नई दिल्ली।  दिल्ली के गुरु तेग बहादुर जीटीबी अस्पताल में तब अफरा तफरी मच गई जब बुधवार को अस्पताल की छठी मंजिल पर आग लग गई। इस हादसें मे किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नही है।


29/05/2013 कैग ने दूरसंचार फर्मों पर उठाई अंगुली
नई दिल्ली। स्पेक्ट्रम की नीलामी विफल रहने के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग ने दूरसंचार कंपनियों की गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कैग नें एयरटेल, वोडाफोन, आरकाम, आइडिया और टाटा टेली की ओर अंगुली उठाई है।


29/05/2013 मनमोहन सिंह ने जापान के सम्राट से मुलाकात की
टोक्यो। जापान दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जापान के सम्राट अकीहितो से बुधवार को मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों तथा परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की।


29/05/2013 महाराष्ट्र में गुटखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा
मुंबई। महाराष्ट्र में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू पर महाराष्ट्र सरकार ने कड़े कदम उठाए है। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में इन सब चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। राज्य सरकार ने 20 जुलाई 2012 को राज्यभर में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया था।

28/05/2013 अपराधियों को गिरफ्तार किया है
जुर्माना न अदा करने पर 6 माह अलग से सजा काटनी होगी तथा एक आरोपी को बरी किया। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा कुरुक्षेत्र ने दिनांक एक नवम्बर 2010 को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कुरूक्षेत्र में राम गढ़ रोड से दो व्यक्तियों शिव दुलार उर्फ सोनू पुत्र सतपाल निवासी खानपुरा जिला अम्बाला व सतपाल पुत्र हमेल सिंह निवासी खानपुरा जिला अम्बाला को दो बोरे डोडा पोस्त के साथ मोटर साईकिल सहित गिरफतार किया था। प्रत्येक बोरे का वजन 27/27 किलोग्राम था। अरोपियों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपियों ने रामकरण उर्फ काला को भी डोडा पोस्त के मामले में संलिप्त होने की बात कबूली थी तथा रामकरण काला को भी मुकदमा उपरोक्त में गिरफतार किया गया था। जोकि मामला माननीय न्यायलाय में विचाराधीन था।


28/05/2013 चार देशों के राजदूतों ने राष्‍ट्रपति को परिचय पत्र पेश किए
नई दिल्ली:चार राजदूतों ने राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को राष्‍ट्रपति भवन में आज एक समारोह में अपने परिचय पत्र पेश किए।

28/05/2013 अपना परिचय पत्र पेश करने वाले राजदूतों में लोकतांत्रिक गणराज्‍य कोरिया के राजदूत महामहिम श्री पाक क्‍योंग सन, रवांडा के उच्‍चायुक्‍त महामहिम श्री अर्नेस्‍ट रवामुसिओं, फिनलैंड के राजदूत महामहिम श्री आपो पोल्‍हो और गिनी-बिसाऊ के राजदूत महामहिम श्री मलाम संबु शामिल थे।
नई दिल्ली:मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस साल 12वीं कक्षा पास करने वाले केन्‍द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्‍कूलों के करीब 200 छात्रों के लिए एक-एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

28/05/2013 राज्य के बाहर के ट्रेवल एजेन्टस को तैयार करेगा पर्यटन निगम
भोपाल :मध्यप्रदेश को पर्यटन गंतव्य-स्थल के रूप में लोकप्रिय बनाने तथा पर्यटन को और अधिक आकर्षित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक नई पहल शुरू की है। निगम अब राज्य के बाहर के ट्रेवल एजेन्टस को प्रशिक्षित करेगा


28/05/2013 सुप्रीमकोर्ट ने तलवार दम्पती को दिया दूसरा झटका
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राजेश तलवार व नुपुर तलवार को एक और बडा झटका दे दिया। कोर्ट ने तलवार दम्पती की एक और याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीमकोर्ट में एक ही महीने में दायर तलवार दम्पती की यह दूसरी याचिका थी।


28/05/2013 पीएम ने जापान मे किया संबोधित
तोक्यो। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी जापान यात्रा पर चले गए है उन्होंने आज उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अर्थव्यवस्था के दीर्घावधि के हित के लिए भारत कड़े और कठिन फैसले लेने को प्रतिबद्ध है। जापान के प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल केइदानरेन की बैठक में मेजबान देश के शीर्ष उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच 18 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है, जो आपसी व्यापार की असीमित संभावनाओं के आगे कुछ खास नहीं है।


28/05/2013 सभी सरकारी जमीन पर अवैध धार्मिक स्थल तोड़े जाएंगे
नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों व गली-मोहल्लों में जगह-जगह सरकारी जमीनों पर धार्मिक आस्था की आड़ में जमीन पर कब्जा कर रखा है अब इस अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थलों को अब ढहाया जाएगा। धार्मिक स्थलों की आड़ में सरकारी जमीन कब्जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर व आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह तुरंत इस मामले में बैठक बुलाएं।

28/05/2013 आपसी झड़प में दो जवानों की मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर मे स्थित राजौरी जिले में एक जवान ने दूसरे जवान पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास आपसी झड़प में सेना के एक जवान ने दूसरे सैनिक पर गोली चला दी जिससें उसकी मौत हो गई है।


28/05/2013 उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई से सुलह की बात ठुकराई
मुम्बई। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ सुलह की बात को ठुकरा दिया है। उद्धव ने कहा कि शिव सेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) का गठबंधन ठीक तरीके से चल रहा है, और इसमें किसी चैथे घटक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है।


28/05/2013 सरकारी स्कूलों के 200 मेधावी छात्रों को 1-1 लाख का नकद ईनाम
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल देश के सरकारी स्कूलों में 200 मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री एम एम पल्लम राजू ने परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के तत्काल बाद इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।


27/05/2013 जापान यात्रा से पहले बोले पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी जापान यात्रा से पहले कहा की मेरी जापान यात्रा पिछले वर्ष वहां हुए आम चुनावों के मद्देनजर स्थगित हो गई थी। लेकिन अब वह जापान सरकार के साथ होने जा रही शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों के रणनीतिक एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को नई बुलंदियों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।


20/05/2013 फ्रांस में सड़क पर उतरे लोग
फ्रांस। समलैंगिकों की शादी कें कानून के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन। हजारों लोग पेरिस में सड़क पर उतर आएं तथा इस कानून का विरोध करने लगे। लोगों ने इस कानून के खिलाफ रैलियां निकाली और जमकर नारेबाजियां की


27/05/2013 श्रीनिवासन का दावा झूठा साबित हुआ
चेन्नई। बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मयप्पन को लेकर दावा झूठा साबित हो गया है। उनका कहना था कि मेरा टीम से कोई लेना- देना नहीं है। मयप्पन के घर से ऎसे विजिटिंग कार्ड मिले हैं जिनमें उसे चेन्नई सुपरकिंग्स का टीम प्रिंसिपल बताया गया है।


27/05/2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में अंकित चव्हाण को जेल
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के अरोपी राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर चव्हाण को जेल भेज दिया गया। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के छठे सत्र में कई खिलाडियों का स्पॉट फिक्सिंग मामले में नाम सामने आया था।


27/05/2013 शुक्ल की हालत अब भी गंभीर
गुडगांव। छत्तीसगढ मे हाल ही में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गुडगांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन सोमवार को बताया कि शुक्ल की हालत नाजुक बनी हुई। उनकी सेहत में सुधार आने में कुछ वक्त लगेगा।


27/05/2013 मित्तल बेचगें अपना आलीशान घर
लंदन। दुनिया के अमीर लोगों में से एक लक्ष्मी मित्तल को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। उनको कई बिलियन पाउण्ड का नुकसान झेलना पड रहा है। यह साल मित्तल के लिए फायदेमंद साबित नही हुआ है।


27/05/2013 तिहाड़ में 15 कंपनियों ने दिया कैदियों को रोजगार देने का प्रस्ताव
नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में अब कैदियों को रोजगार देने के लिए 15 कंपनियां तिहाड़ जेल में आई और कैदियों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है। तिहाड़ जेल एशिया की सबसे बड़ी जेल है जिसमें लगभग 12,000 से अधिक कैदी हैं। प्रदीप तिहाड़ जेल के उन 30 भाग्यशाली कैदियों में से एक है जिनका अच्छे व्यवहार के कारण तिहाड़ जेल के छठे कैम्पस सेलेक्शन में चयन हुआ है।


27/05/2013 विद्या चरण शुक्ल की हालत गंभीर
शनिवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा' पर हुए क्लिक करें नक्सली हमले में घायल विद्या चरण शुक्ल की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


27/05/2013 केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) 11 वां दीक्षांत समारोह
मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र में एवं मानव संसाधन के विकास में प्रयासरत देश के प्रमुख संगठन केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान ने दिनांक 27 मई को अपना ग्यारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया

25/05/2013 शहरी फीडरों के साथ जोड़ा जाएगा और निगम उसका खर्च वहन करेगा
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों पर से गुजरने वाली उच्च ताप (हाई टैंशन) तारों को तुरन्त निगम की लागत पर बदला जाएगा। फीडर बदलने के लिए एक महीना और एचटी तारों को बदलने के लिए ढाई महीने का समय लगेगा। उन्होने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुरोध उपरान्त सम्बंधित कार्यकारी अभियन्ता द्वारा इस कार्य को समयबद्घ करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।