Search
Close this search box.

अब डबल डेकर बस से दिल्ली दर्शन एक यादगार और पर्यावरण अनुकूल बनेगा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करीब 40 साल बाद डबल डेकर बस अब इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से सड़कों पर लौटी

इको-फ्रेंडली बस अब दिल्ली की पहचान का हिस्सा बनेगी।

नई दिल्ली- दिल्ली ने अपनी पुरानी यादों को नई ऊर्जा के साथ जीवंत कर दिया है, करीब 40 साल बाद डबल डेकर बसें दिल्ली की सड़कों पर लौट आई हैं, लेकिन इस बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक और इको-फ्रेंडली अवतार में। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को “देखो मेरी दिल्ली” नामक इस डबल डेकर ई-बस सेवा को रफी मार्ग से हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया।

यह सेवा दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई है, जो शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तरीके से दिखाने का शानदार माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री ने इसे विरासत और आधुनिकता का सुंदर संगम बताया है। ये बसें ओपन-टॉप हैं, जिससे ऊपरी मंजिल से दिल्ली के खूबसूरत नजारे और भी बेहतर दिखेंगे।

पूरी तरह इलेक्ट्रिक (जीरो एमिशन), शांत और स्वच्छ पर्यावरण अनुकूल है। हर बस में लगभग 63 यात्रियों के लिए सीटें (ड्राइवर सहित)है। पर्यटन को बढ़ावा देना, खासकर घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए दिल्ली के प्रमुख स्थलों का आरामदायक भ्रमण।
यह हेरिटेज टूरिस्ट सर्विस दिल्ली के दिल को छूने वाले स्थलों से गुजरेगी, जैसे:
  • दिल्ली हाट (INA)
  • नेशनल म्यूजियम
  • नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट
  • प्रधानमंत्री संग्रहालय
  • नेशनल वॉर मेमोरियल
  • इंडिया गेट
  • कर्तव्य पथ, संसद भवन, विजय चौक क्षेत्र और अन्य सेंट्रल विस्टा लैंडमार्क्स, टिकट लगभग ₹500 हो सकता है और बुकिंग ऑनलाइन या स्पॉट पर भी उपलब्ध है।

दिल्ली को ट्रांजिट सिटी से डेस्टिनेशन सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली पर्यटन और हरित परिवहन को नई दिशा मिल रही है। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

#electric double decker bus tourism Delhi route details

#ticket price Delhi heritage bus tour 2026

#new Delhi sightseeing electric bus service

#eco friendly tourist bus launched in Delhi

#Dekho Meri Delhi bus booking and route

Ib News
Author: Ib News

3 thoughts on “अब डबल डेकर बस से दिल्ली दर्शन एक यादगार और पर्यावरण अनुकूल बनेगा!”

Leave a Comment

और पढ़ें