डारियो अमोदेई Anthropic के जरिए सुरक्षित और जिम्मेदार AI बनाने की कोशिश!

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक चेतावनी दी है। उन्होंने इसे “एआई सुनामी” (AI Tsunami) का नाम दिया है, जो तेजी से हमारी ओर बढ़ रही है और समाज इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। यह बयान हाल ही में भारतीय उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट “People by WTF” में दिए गए इंटरव्यू में आया, जिससे पूरी दुनिया में खलबली होने लगी है।
अमोदेई ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे एक सुनामी हमारी तरफ आ रही है। यह इतनी करीब है कि हम क्षितिज पर इसे साफ देख सकते हैं, लेकिन लोग अभी भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं या कह रहे हैं कि ‘यह सिर्फ रोशनी का धोखा है’।” AI की प्रगति उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज हो रही है। AI सिस्टम जल्द ही इंसानों से “सब कुछ” में बेहतर हो सकते हैं, और यह बदलाव समाज, अर्थव्यवस्था और नौकरियों पर भारी असर डालेगा। दुनिया अभी इसकी गति, जोखिमों और तैयारी की कमी को गंभीरता से नहीं ले रही, इसको जानना और पहचानना होगा
जागरूकता की कमी: आम लोग, सरकारें और संस्थाएं AI की वास्तविक स्पीड को नहीं समझ पा रही हैं। अमोदेई ने कहा कि तकनीकी प्रगति उनकी उम्मीद से आगे निकल गई है, लेकिन समाज की समझ पीछे छूट गई है।
सुरक्षा vs स्पीड: AI को सुरक्षित बनाने पर काम हो रहा है, लेकिन “एक्सेलरेशनिस्ट” सोच (जल्दी-जल्दी विकास) इसे और तेज कर रही है।
पावर का केंद्रीकरण: AI की ताकत और धन कुछ ही कंपनियों (ज्यादातर अमेरिका और चीन में) में “रातों-रात” और “संयोग से” केंद्रित हो गया है, जिससे अमोदेई खुद असहज महसूस करते हैं। इससे आर्थिक और राजनीतिक असमानता बढ़ सकती है।
अमोदेई ने स्पष्ट रूप से कहा कि AI कई क्षेत्रों को पूरी तरह बदल देगा, खासकर जहां काम रूटीन, तकनीकी या डिजिटल है।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र:
- कोडिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग (AI अब कोड लिखने, डिबग करने और पूरा सिस्टम बनाने में सक्षम हो रहा है)
- एंट्री-लेवल व्हाइट-कोलर जॉब्स (जैसे डेटा एंट्री, एनालिसिस, बेसिक रिसर्च)
- कई कॉर्पोरेट जॉब्स जहां 20x प्रोडक्टिविटी बढ़ सकती है, लेकिन स्किल्स की जरूरत कम हो जाएगी (डेस्किलिंग का खतरा)
- कुछ हद तक सुरक्षित रहने वाली नौकरियां:
- ह्यूमन-सेंटरड रोल्स — जहां इंसानों से जुड़ाव, भावनात्मक समझ (empathy), संवाद और रियल-वर्ल्ड इंटरैक्शन जरूरी हो।
- जैसे: थेरेपी, काउंसलिंग, टीचिंग (खासकर पर्सनल मेंटरिंग), हेल्थकेयर (पेशेंट केयर), क्रिएटिव फील्ड्स में ह्यूमन टच वाली जॉब्स, लीडरशिप रोल्स।
अमोदेई ने पहले भी (2025 में) कहा था कि 5 साल में आधी एंट्री-लेवल व्हाइट-कोलर जॉब्स खत्म हो सकती हैं, और अब वे इसे और मजबूती से दोहरा रहे हैं। बेरोजगारी 10-20% तक बढ़ने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। डारियो अमोदेई Anthropic के जरिए सुरक्षित और जिम्मेदार AI बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे चेतावनी दे रहे हैं कि यह “सिविलाइजेशनल शिफ्ट” है। हमें अभी से तैयारी करनी होगी- शिक्षा, पॉलिसी, स्किल अपग्रेडेशन और रिस्क डिस्कशन में। यह सुनामी आ रही है… सवाल यह है कि हम किनारे पर खड़े होकर इसे देखते रहेंगे, या तैयारी करके इसका सामना करेंगे.
#एआई सुनामी चेतावनी
#आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खतरा
#AI से नौकरियों पर असर
#एआई भविष्य भविष्यवाणी
#एंथ्रोपिक CEO बयान
#what is AI tsunami warning by Dario Amodei
#how AI will affect jobs in future
#risks of artificial intelligence explained
#why AI experts warning about future technology
#AI safety vs rapid development debate










3 thoughts on “एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई की चेतावनी- आ रही है “एआई सुनामी” (AI Tsunami)”
AI news
Very dangerous
Job hahi nahi Or jo he vo bhi khatam