युगांडा के एंटेबे से आई खेप में कपड़ों के बीच छिपा था संदिग्ध नशीला पदार्थ | बिना बिल ऑफ एंट्री दाखिल किए पड़ी थी खेप | NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई सुनीता अरुण नई दिल्ली Delhi Customs: दिल्ली एयर कार्गो में ₹5 करोड़ की कोकीन जब्त, युगांडा से आई खेप में ड्रग्स मिलने का संदेह, दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग (Customs) ने एयर कार्गो के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली संदिग्ध कोकीन जब्त की है। यह कार्रवाई दिल्ली एयर कार्गो इम्पोर्ट अधिकारियों ने डेटा विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर की। युगांडा से आई खेप पर अधिकारियों को हुआ संदेह जानकारी के मुताबिक, युगांडा के एंटेबे से नई दिल्ली स्थित एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स पहुंची एक