अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल हुये भावुक, मीडिया से बात करते हुए रो पड़े।

नई दिल्ली- दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आज बड़ा फैसला आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई की जांच में ठोस और पर्याप्त सबूत नहीं मिले। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई आपराधिक साजिश साबित नहीं हुई और आरोप मात्र अनुमान पर आधारित थे। कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार भी लगाई कि बिना मजबूत सबूतों के केस दायर किया गया।

फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और मीडिया से बात करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा, “मैं कट्टर ईमानदार हूं… केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। पिछले कुछ सालों से भाजपा हमें शराब घोटाले का आरोपी बता रही थी, लेकिन आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। सत्य की जीत हुई है।” उनकी आंखों में आंसू थे और वे परिवार के साथ खुशी जाहिर करते नजर आए। मनीष सिसोदिया भी इस फैसले से राहत महसूस कर रहे थे।उन्होने कहा कि आज उन्हे बाबा साहब के संविधान पर गर्व है सत्य की जीत हुई है । कोर्ट का यह फैसला दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। हालांकि, सीबीआई ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के समर्थकों में खुशी की लहर है, जबकि विपक्षी दल इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#Arvind Kejriwal acquitted
#अरविंद केजरीवाल बरी
#Delhi Liquor Policy Case Verdict
#Delhi Excise Policy Case
#Rouse Avenue Court Verdict
#Manish Sisodia acquitted
#Delhi Liquor Scam Case News
#AAP Leaders Court Verdict
#Delhi Political News 2026
#CBI Case Delhi Liquor Policy










1 thought on “सत्य की जीत हुई—पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल”
Ho Gaye free