Search
Close this search box.

नई दिल्ली/बिहार: ऑपरेशन ‘वज्र’ में CBN की बड़ी सफलता: बिहार में 8 अवैध गोदाम और नकली दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली व नकली दवाएं बरामद

New Delhi/Bihar: Major success for CBN in Operation 'Vajra' — 8 illegal warehouses and a counterfeit medicine manufacturing unit busted in Bihar; huge quantities of narcotic and counterfeit medicines seized.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन वज्र के तहत बिहार में बड़ी कार्रवाई।

गया और मसौढ़ी में 8 अवैध गोदाम और 1 फैक्ट्री पकड़ी गई।

68,200 ट्रामाडोल टैबलेट और 52,542 कोडीन सिरप की बोतलें बरामद।

21,373 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन एम्प्यूल जब्त। 4.39 लाख से अधिक नकली टैबलेट/कैप्सूल बरामद।

CBN ने 2026 में अब तक 90 केस दर्ज कर 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बीरेन्द्र दास

नई दिल्ली/बिहार: ऑपरेशन ‘वज्र’ में CBN की बड़ी सफलता: बिहार में 8 अवैध गोदाम और नकली दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली व नकली दवाएं बरामद, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत नशीली दवाओं और नकली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के गया और मसौढ़ी (पटना) में 8 अवैध गोदामों और एक अवैध दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2025 में दर्ज एक मामले की विस्तृत जांच के आधार पर की गई, जिसमें संगठित ड्रग्स सिंडिकेट के नेटवर्क का खुलासा हुआ।

CBN के अनुसार, इन परिसरों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों, ट्रामाडोल, बुप्रेनॉर्फिन, कोडीन युक्त सिरप और नकली दवाओं के निर्माण, भंडारण और वितरण के लिए किया जा रहा था।

CBN की मध्य प्रदेश इकाई (नीमच) ने गया में चलाए गए अभियान के दौरान चार अवैध गोदामों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित एवं संदिग्ध दवाएं बरामद कीं जिसमे 68,200 ट्रामाडोल टैबलेट, 59,000 अन्य टैबलेट और 52,542 बोतल कोडीन सिरप शामिल हैं। यह कार्रवाई वर्ष 2025 में दर्ज अपराध की जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बताई जा रही है। CBN ने 22 जुलाई 2026 को इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर एजेंसी ने कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।
CBN की एमपी यूनिट ने 16 से 27 जुलाई 2026 के बीच बिहार में लगातार निगरानी और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। जांच में पता चला कि फरार आरोपी गया के खानजहांपुर इलाके में दोबारा अवैध गोदाम संचालित कर रहा था। कई दिनों तक निगरानी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर CBN ने दो अवैध गोदामों की तलाशी ली, जहां से 21,373 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन एम्प्यूल और नकली और मिलावटी दवाएं बरामद हुई, जिनमें प्रमुख रूप से Clavam-625, PAN-40, Betadine Ointment, Azithral व अन्य दवा उत्पाद शामिल हैं। राज्य औषधि प्रशासन की मदद से बरामदगी मे जब्त दवाएं-टैबलेट/कैप्सूल-4,39,774 ,इंजेक्शन/वायल/एम्प्यूल-1,895, सिरप की बोतलें-3,811, लोशन, ट्यूब, ड्रॉप्स सहित अन्य उत्पाद-3,490, सभी जब्त दवाओं को आगे की जांच के लिए बिहार राज्य औषधि प्रशासन को सौंप दिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके सहयोगी ने पटना के मसौढ़ी स्थित एक फार्महाउस में अवैध दवा निर्माण इकाई स्थापित की थी। संयुक्त कार्रवाई में दवा निर्माण मशीनें, रसायन, उपकरण और कृत्रिम फ्लेवरिंग एजेंट व पूरी फैक्ट्री को NDPS Act, 1985 के तहत सील कर दिया गया।
जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए जैसेकि कम आय वाले क्षेत्रों में बिना किरायानामा गोदाम किराए पर लेना, नकद भुगतान कर डिजिटल रिकॉर्ड से बचना और फर्जी पहचान पत्रों पर मोबाइल सिम लेना व अलग-अलग स्थानों से नकली दवाओं की सप्लाई करना। CBN की मध्य प्रदेश इकाई ने वर्ष 2026 में अब तक 90 मामले दर्ज किए और 3 अवैध लैब का भंडाफोड़ तथा 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा कि एजेंसी देश में संगठित ड्रग्स सिंडिकेट को खत्म करने, अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने तथा नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Operation Vajra CBN Operation Bihar Drug Raid Fake Medicines Bihar Tramadol Seizure Buprenorphine Injection Codeine Syrup Narcotics Bureau Drug Smuggling India Fake Medicine Factory NDPS Act बिहार ड्रग्स ऑपरेशन वज्र CBN News Hindi Narcotics News

#OperationVajra, #CBN, #DrugBust, #FakeMedicines, #BiharNews, #Narcotics, #NDPS, #CodeineSyrup, #Tramadol, #BreakingNews, #IndiaNews, #CrimeNews, #DrugFreeIndia, #LawEnforcement,

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें