Search
Close this search box.

नई दिल्ली:’Run For Soldiers’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने PBG Soldierathon 2026 को किया रवाना, सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए देशभर से उमड़ा समर्थन,

New Delhi: 'Run For Soldiers': President Draupadi Murmu flagged off the PBG Soldierathon 2026, drawing support from across the country for soldiers and martyr families.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने PBG Soldierathon 2026 को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली छावनी में आयोजित हुई दौड़।

3KM, 5KM और 10KM श्रेणियों में हजारों लोगों ने लिया भाग।

विशेष डाक आवरण का विमोचन।

आयोजन से प्राप्त राशि शहीद परिवारों और घायल सैनिकों के पुनर्वास पर खर्च होगी।

IB News

नई दिल्ली:’Run For Soldiers’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने PBG Soldierathon 2026 को किया रवाना, सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए देशभर से उमड़ा समर्थन, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President’s Bodyguard – PBG) द्वारा आयोजित PBG Soldierathon 2026 को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह भी उपस्थित रहे, जो इस प्रेरणादायक पहल के संरक्षक हैं।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर PBG Soldierathon 2026 की स्मृति में एक विशेष डाक आवरण (Special Postal Cover) का भी विमोचन किया। दौड़ का आयोजन दिल्ली छावनी स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, सैनिकों और युवाओं ने भाग लिया।

इस वर्ष Soldierathon की थीम रही-“Run For Soldiers, Run With Soldiers” और इसका मुख्य संदेश था-“Real Heroes – Supporting India’s Armed Forces” इस आयोजन का उद्देश्य देश के नागरिकों और भारतीय सशस्त्र बलों के बीच विश्वास, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारतीय सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में निरंतर सेवा देते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करने का अवसर मिलता है। यह Soldierathon केवल एक मैराथन नहीं बल्कि सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, नागरिक-सैनिक एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है।
प्रतियोगिता को सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया- 3 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर रन और 10 किलोमीटर रन, हजारों प्रतिभागियों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर भारतीय सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। Soldierathon से प्राप्त धनराशि का उपयोग सशस्त्र बलों के Paraplegic Rehabilitation Centre की सहायता, युद्ध में घायल सैनिकों के पुनर्वास, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण और राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) के घोड़ों और सैनिकों की देखभाल एवं सहायता में किया जाएगा। इस प्रकार Soldierathon केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि एक सामाजिक और मानवीय पहल भी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने Soldierathon-2026 की स्मृति में एक विशेष डाक आवरण (Special Postal Cover) जारी किया। यह डाक आवरण इस आयोजन की ऐतिहासिक और प्रेरणादायक भावना को संरक्षित करने का प्रतीक माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने Soldierathon को देश और सेना के बीच मजबूत रिश्तों का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
President’s Bodyguard (PBG) भारतीय सेना की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित रेजिमेंटों में से एक है। यह रेजिमेंट राष्ट्रपति की सुरक्षा, राष्ट्रीय समारोह, औपचारिक सैन्य परेड और घुड़सवार परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। Soldierathon इसी रेजिमेंट की एक सामाजिक और प्रेरणादायक पहल है। Soldierathon सैनिकों और नागरिकों को जोड़ने वाला अनूठा मंच है जो राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। घायल सैनिकों और शहीद परिवारों की सहायता के साथ साथ युवाओं में फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा तथा भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता दै।

PBG Soldierathon 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु Soldierathon News President Bodyguard Run For Soldiers Indian Army News Kariappa Parade Ground Armed Forces Welfare Soldierathon Delhi Defence News Hindi भारतीय सेना सैनिक सम्मान राष्ट्रपति भवन समाचार शहीद परिवार सहायता

#Soldierathon2026 #PresidentMurmu #IndianArmy #RunForSoldiers #PBG #DefenceNews #NariShakti #ArmedForces #JaiHind #Delhi #IndianMilitary #SupportOurSoldiers #BreakingNews #India

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली:’Run For Soldiers’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने PBG Soldierathon 2026 को किया रवाना, सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए देशभर से उमड़ा समर्थन,”

Leave a Comment

और पढ़ें