Search
Close this search box.

नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डंपसाइट को लेकर बड़ा अपडेट: मनोहर लाल ने किया निरीक्षण, 15 अक्टूबर तक पुराना कचरा हटाने का लक्ष्य,

New Delhi: Big update on Delhi's Bhalswa dumpsite: Manohar Lal inspected, target to remove old garbage by October 15,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

31 जुलाई 2026 तक 99.07 लाख MT पुराने कचरे का निस्तारण।

15 अक्टूबर 2026 तक शेष पुराने कचरे को हटाने का लक्ष्य।

31 दिसंबर 2026 तक मार्च 2026 तक जमा समस्त कचरे को हटाने की योजना।

ताजा कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और तेज प्रोसेसिंग के निर्देश।

डंपसाइट को पूरी तरह साफ करना सरकार की प्राथमिकता।

सुनीता भट्ट अरुण

नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डंपसाइट को लेकर बड़ा अपडेट: मनोहर लाल ने किया निरीक्षण, 15 अक्टूबर तक पुराना कचरा हटाने का लक्ष्य, राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े कचरा स्थलों में शामिल भलस्वा डंपसाइट को पूरी तरह साफ करने की दिशा में सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को भलस्वा डंपसाइट का दौरा कर पुराने कचरे (Legacy Waste) के निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर डंपसाइट को पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिए।

एमसीडी अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि 31 जुलाई 2026 तक भलस्वा डंपसाइट पर जमा 99.07 लाख मीट्रिक टन (MT) पुराने कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार- शेष पुराने कचरे के ढेर को 15 अक्टूबर 2026 तक हटाने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च 2026 तक जमा हुए समस्त कचरे को 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि- लैंडफिल पर आने वाले ताजा कचरे की प्रोसेसिंग में तेजी लाई जाए, वैज्ञानिक तरीके से कचरे का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए और भविष्य में नए कचरे का ढेर बनने से रोका जाए व प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाकर निस्तारण की गति तेज की जाए। उन्होंने कहा कि केवल पुराने कचरे को हटाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि भविष्य में कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था विकसित करना भी आवश्यक है।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के प्रमुख लैंडफिल स्थलों से पुराने कचरे को निर्धारित समयसीमा के भीतर हटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। भलस्वा डंपसाइट को पूरी तरह साफ करने के बाद वहां पर्यावरणीय सुधार और भूमि के बेहतर उपयोग की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
भलस्वा डंपसाइट दिल्ली के सबसे पुराने और बड़े कचरा स्थलों में से एक है। वर्षों से यहां जमा लाखों टन कचरे के कारण वायु प्रदूषण, भूजल प्रदूषण, आग लगने की घटनाएं, दुर्गंध और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर असर जैसी गंभीर समस्याएं सामने आती रही हैं। इसी कारण सरकार और एमसीडी लंबे समय से इसके वैज्ञानिक निस्तारण पर कार्य कर रहे हैं।

Bhalswa Dumpsite News भलस्वा डंपसाइट Manohar Lal दिल्ली कचरा प्रबंधन Legacy Waste MCD News Delhi Landfill Solid Waste Management Housing and Urban Affairs Ministry दिल्ली समाचार MCD Swachh Bharat Urban Development

#BhalswaDumpsite, #DelhiNews, #ManoharLal, #MCD, #SwachhDelhi, #WasteManagement, #LegacyWaste, #UrbanDevelopment, #CleanDelhi, #HousingMinistry, #BreakingNews, #Environment, #DelhiUpdates,

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डंपसाइट को लेकर बड़ा अपडेट: मनोहर लाल ने किया निरीक्षण, 15 अक्टूबर तक पुराना कचरा हटाने का लक्ष्य,”

Leave a Comment

और पढ़ें