देश के नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार।
पहली समीक्षा बैठक में शिक्षा योजनाओं, नई शिक्षा नीति और भविष्य की रणनीति पर हुई अहम चर्चा।
क्या अब शिक्षा व्यवस्था में दिखेंगे बड़े बदलाव?
बीरेन्दऱ दास
नई दिल्ली: प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का संभाला कार्यभार, पहली समीक्षा बैठक में योजनाओं और शिक्षा सुधारों की समीक्षा, केंद्र सरकार में हालिया बदलाव के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कर्तव्य भवन में शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री जोशी के पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार है। अब उन्होंने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की।
बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्रालय की पहली बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और शिक्षा क्षेत्र में चल रही प्रमुख पहलों की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन की स्थिति, उच्च शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली, विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता कार्यक्रम और भविष्य की प्राथमिकताएं और कार्ययोजना तथा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभागों की वर्तमान स्थिति, चल रही परियोजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मंत्री को दी। बताया गया कि आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।
प्रल्हाद जोशी वर्तमान में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल हैं। उनके पास पहले से उपभोक्ता मामले मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार है। अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व भी करेंगे।
बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने भी भाग लिया। मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में शिक्षा मंत्रालय निम्न क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दे सकता है जिसमे नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल आधारित शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार, उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता और विद्यालयी शिक्षा में सुधार व रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रुमुख है।
प्रल्हाद जोशी शिक्षा मंत्री Education Ministry India Pralhad Joshi Education Minister शिक्षा मंत्रालय जयंत चौधरी नई शिक्षा नीति Education News Hindi Ministry of Education India Higher Education India School Education Education Ministry Review Meeting भारत शिक्षा समाचार शिक्षा मंत्रालय बैठक
#PralhadJoshi #EducationMinister #EducationMinistry #NewEducationPolicy #NEP2020 #HigherEducation #SchoolEducation #IndiaEducation #BreakingNews #HindiNews #GovernmentOfIndia #EducationReforms #JayantChaudhary #IBNews #NewsUpdate #EducationNews #India #LatestNews #DigitalEducation #SkillDevelopment










1 thought on “नई दिल्ली: प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का संभाला कार्यभार, पहली समीक्षा बैठक में योजनाओं और शिक्षा सुधारों की समीक्षा,”
Good initiative