Hydrogen Train: अब नहीं निकलेगा धुआँ, सिर्फ जलवाष्प से चलेगी ट्रेन
जींद में बना देश का पहला हाइड्रोजन रेलवे स्टेशन
Green Hydrogen Mission को मिली नई रफ्तार, भारतीय रेल ने रचा इतिहास
अरुण कुमार
नई दिल्ली:भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास! 1,200 KM की सफल यात्रा, 3,200 लीटर डीज़ल की बचत, अब दिल्ली रूट पर होगी टेस्टिंग, भारतीय रेल ने हरित एवं स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का सफल संचालन किया है। 17 जुलाई 2026 को दिल्ली क्षेत्र के जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह अत्याधुनिक ट्रेन अब तक 1,200 किलोमीटर से अधिक की सफल यात्रा पूरी कर चुकी है। इस दौरान 3,200 लीटर से अधिक डीज़ल की बचत दर्ज की गई है।
यह परियोजना भारतीय रेल की “ग्रीन मोबिलिटी” और “नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन” की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। जींद–सोनीपत सेक्शन पर सफल परीक्षण के बाद अब जल्द ही इसका परीक्षण दिल्ली रेल मार्ग पर भी शुरू किया जाएगा।

यह ट्रेन पारंपरिक डीज़ल इंजन की बजाय Hydrogen Fuel Cell Technology पर आधारित है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक अभिक्रिया (Electrochemical Reaction) के माध्यम से बिजली उत्पन्न होती है, जिससे ट्रेन संचालित होती है।सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे धुआँ नहीं निकलता,कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) शून्य होता है और केवल जलवाष्प (Water Vapour) निकलती है तथा पर्यावरण को किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। इस कारण इसे वर्तमान समय की सबसे स्वच्छ रेल प्रणोदन तकनीकों में शामिल माना जा रहा है।
भारतीय रेल के नेतृत्व में विकसित यह परियोजना पूर्णतः स्वदेशी प्रयास का परिणाम है। ट्रेन की प्रमुख विशेषताएँ-कुल 10 कोच, 2 हाइड्रोजन ड्राइविंग पावर कार, संयुक्त क्षमता: 2,400 किलोवाट, लिथियम आयरन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरियाँ और उच्च क्षमता वाले हाइड्रोजन सिलेंडर व उन्नत पावर मैनेजमेंट सिस्टम।
इस परियोजना के तहत हरियाणा के जींद में भारतीय रेल का पहला समर्पित Hydrogen Storage & Refuelling Facility स्थापित किया गया है। जिसमे 500 Bar दबाव पर ग्रीन हाइड्रोजन स्टोरेज, 350 Bar पर फ्यूलिंग और लगभग 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन भंडारण क्षमता व आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था है। यह सुविधा भविष्य में देशभर में हाइड्रोजन ट्रेनों के संचालन की आधारशिला मानी जा रही है।

हाइड्रोजन को अत्यधिक ज्वलनशील गैस माना जाता है, इसलिए ट्रेन में अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र लगाए गए हैं। जैसेकि-Hydrogen Leak Detection System, Fire Detection System, Smoke Detection Sensors, Automatic Shut-Off System, Continuous Ventilation, International Safety Standards का पालन व व्यापक परीक्षण एवं सत्यापन, अब तक के सफल संचालन में 1,200 KM से अधिक दूरी तय, 3,200 लीटर से अधिक डीज़ल की बचत, शून्य टेलपाइप उत्सर्जन और कम ध्वनि प्रदूषण तथा कम संचालन लागत की संभावना है।
भारतीय रेल ने बताया कि जींद–सोनीपत रेलखंड पर सफल परिचालन के बाद अब इस ट्रेन का परीक्षण दिल्ली क्षेत्र में भी किया जाएगा। यदि परीक्षण सफल रहता है तो भविष्य में देश के अन्य गैर-विद्युतीकृत रेल मार्गों पर भी हाइड्रोजन ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार-आयातित डीज़ल पर निर्भरता कम होगी, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को गति मिलेगी, रेलवे का कार्बन फुटप्रिंट घटेगा, नेट जीरो लक्ष्य को मजबूती मिलेगी और स्वदेशी तकनीक को वैश्विक पहचान मिलेगी तथा भविष्य में निर्यात की संभावना भी बढ़ सकती है।
हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन केवल एक नई तकनीक नहीं बल्कि भारत की स्वच्छ ऊर्जा नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परियोजना “मेक इन इंडिया”, “आत्मनिर्भर भारत” और “नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन” को नई गति देने वाली मानी जा रही है। आने वाले वर्षों में भारतीय रेलवे धीरे-धीरे अधिक हरित, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली की ओर बढ़ेगा।
Hydrogen Train India, Indian Railways Hydrogen Train, Hydrogen Fuel Cell Train, Green Hydrogen India, Zero Emission Train, Hydrogen Railway, Jind Sonipat Hydrogen Train, Railway News Hindi, Indian Railways News, Hydrogen Technology, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, Hydrogen Train India, Indian Railways, Green Hydrogen, Zero Emission Train, Railway Technology, Hydrogen Fuel Cell, Railway News, Make in India, Clean Energy
#HydrogenTrain #IndianRailways #GreenHydrogen #HydrogenFuelCell #RailwayNews #ZeroEmission #CleanEnergy #SustainableTransport #MakeInIndia #AtmanirbharBharat #GreenMobility #IndiaNews #RailTech #FutureTransport #HydrogenEconomy










1 thought on “नई दिल्ली:भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास! 1,200 KM की सफल यात्रा, 3,200 लीटर डीज़ल की बचत, अब दिल्ली रूट पर होगी टेस्टिंग,”
Bahut achha. Par iska suvidha Desh ki har major States mei implement hona chahiye.