जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक चली SPREE योजना। 1.38 लाख नए नियोक्ताओं का पंजीकरण।
1.12 करोड़ से अधिक कर्मचारी ESI योजना से जुड़े। कई राज्यों में नए ESIC अस्पताल शुरू।
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और ऑनलाइन क्लेम प्रणाली को बढ़ावा। AB-PMJAY के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वय।
डॉ दीपक शर्मा
नई दिल्ली: ESIC SPREE 2025 योजना से 1.12 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिला ESI कवरेज, 1.38 लाख नए नियोक्ता भी जुड़े, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने संगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के उद्देश्य से SPREE 2025 (Scheme to Promote Registration of Employers and Employees) योजना जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक संचालित की। इस विशेष अभियान के तहत उन नियोक्ताओं और कर्मचारियों को एकमुश्त अवसर दिया गया, जो किसी कारणवश कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के दायरे से बाहर रह गए थे।
योजना के तहत 31 जनवरी 2026 तक 1,38,718 नए नियोक्ताओं का पंजीकरण किया गया, जबकि 1,12,72,772 कर्मचारियों को पहली बार ESI सामाजिक सुरक्षा कवरेज में शामिल किया गया। यह जानकारी श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी।
SPREE (Scheme to Promote Registration of Employers and Employees) का उद्देश्य उन संस्थानों और कर्मचारियों को ESI प्रणाली से जोड़ना था, जो अब तक किसी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से पंजीकृत नहीं हो सके थे। योजना के तहत नियोक्ताओं को यह सुविधा दी गई कि वे बिना पिछली अवधि के दंड के पंजीकरण करा सकें और पुराने ESI बकाया या कानूनी कार्रवाई की चिंता किए बिना कर्मचारियों को जोड़ सकें तथा कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध करा सकें।
31 जनवरी 2026 तक-1,38,718 नए नियोक्ता पंजीकृत, 1,12,72,772 कर्मचारी ESI से जुड़े और लाखों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ व ESI कवरेज का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हुआ।
ESIC केवल बीमा कवरेज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर भी तेजी से काम किया जिसमे अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाई गई, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए, ICU एवं HDU सुविधाओं का विस्तार, नए ESIC अस्पताल एवं डिस्पेंसरी शुरू, निजी एवं सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों का एंपैनलमेंट, डिजिटल OPD अपॉइंटमेंट सिस्टम को मजबूत किया गया और आधार आधारित प्रमाणीकरण लागू तथा नकद लाभ दावों की ऑनलाइन सुविधा व AB-PMJAY के साथ समन्वय कर द्वितीयक एवं तृतीयक उपचार की व्यवस्था शामिल है।
हाल के महीनों में ESIC ने कई राज्यों में अस्पतालों का संचालन एवं विस्तार किया है जैसेकि नए/अपग्रेड अस्पताल-ओम्पोरा (जम्मू-कश्मीर), डोड्डाबल्लापुर (कर्नाटक), श्रीपेरम्बुदूर (तमिलनाडु) और सूरत (गुजरात) तथा विस्तारित अस्पताल-सनाथनगर (तेलंगाना), बेलटोला (असम) व राजमहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश) है।
ESI योजना के तहत पंजीकृत कर्मचारियों को कई प्रकार की सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। इनमें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा, अस्पताल में भर्ती का खर्च, मातृत्व लाभ, बीमारी लाभ, दुर्घटना बीमा, विकलांगता लाभ और आश्रितों को सहायता तथा ऑनलाइन क्लेम सुविधाशामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि संगठित क्षेत्र का प्रत्येक पात्र कर्मचारी ESI सामाजिक सुरक्षा से जुड़ सके और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक उसकी आसान पहुंच सुनिश्चित हो।
ESIC SPREE 2025 ESIC योजना ESI Scheme ESIC Registration ESIC Latest News कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम मंत्रालय शोभा करंदलाजे ESIC Hospital ESI Benefits ESIC Employees Health Insurance India Social Security Scheme ESIC Hindi News Labour Ministry India
#ESIC #SPREE2025 #ESIScheme #EmployeeBenefits #SocialSecurity #LabourMinistry #HealthCare #DigitalHealth #India #BreakingNews #HindiNews #HindiNews #WorkersWelfare #ESICHospital #Insurance #PublicPolicy #IBNews #LatestNews #Employment #HealthcareIndia










2 thoughts on “नई दिल्ली:ESIC SPREE 2025 योजना से 1.12 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिला ESI कवरेज, 1.38 लाख नए नियोक्ता भी जुड़े,”
Good news 🗞️
Good news