Search
Close this search box.

सीकर/नई दिल्ली: खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी सौगात: सीकर-रिंगास रेलखंड पर बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान,

Sikar/New Delhi: A major gift for Khatu Shyam devotees—a new railway station will be built on the Sikar-Ringas rail section; Railway Minister Ashwini Vaishnaw makes the announcement.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खाटू श्याम जी के लिए बनेगा नया रेलवे स्टेशन, सीकर-रिंगास रेलखंड पर होगा निर्माण।

पालसाना और बाओरी ठिकरिया के बीच विकसित होगा स्टेशन, मंदिर से केवल 11 किलोमीटर दूरी।

आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ,

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार।

सुनीता भट्ट अरुण

सीकर/नई दिल्ली: खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी सौगात: सीकर-रिंगास रेलखंड पर बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, देशभर के करोड़ों खाटू श्याम जी भक्तों के लिए बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के सीकर में विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम जी मंदिर के लिए नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा की है। यह नया स्टेशन सीकर-रिंगास रेलखंड पर पालसाना और बाओरी ठिकरिया स्टेशनों के बीच विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य हर वर्ष खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झबर सिंह खर्रा, मंदिर समिति के प्रतिनिधि शक्ति सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान और मोहन सिंह (दास) चौहान शामिल थे। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए रेल संपर्क मजबूत करने, यात्री सुविधाएं बढ़ाने और क्षेत्रीय रेलवे अवसंरचना के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
रेल मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित रेलवे स्टेशन विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी तथा यात्रा समय और भी कम होगा।
नया रेलवे स्टेशन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। राजस्थानी स्थापत्य शैली में बनेगा स्टेशन जिसमे आधुनिक टिकट बुकिंग कार्यालय, विशाल प्रतीक्षालय, स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था व आधुनिक प्लेटफॉर्म सुविधाएं होगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा जिसमे पहले चरण में रेलवे ट्रैक का तकनीकी कार्य, इंजीनियरिंग कार्य, सिग्नलिंग सिस्टम और नई रेलवे लाइन का निर्माण तथा मौजूदा नेटवर्क से एकीकरण व दूसरे चरण में स्टेशन भवन का निर्माण और यात्री सुविधाओं का विकास व स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण शामिल है।
हर वर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचते हैं। नया स्टेशन बनने से यात्रा होगी आसान, रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, भीड़ प्रबंधन आसान होगा और श्रद्धालुओं का समय बचेगा तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि स्थानीय रोजगार बढ़ेगा, होटल उद्योग को लाभ मिलेगा, व्यापार बढ़ेगा, परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी तथा धार्मिक पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार यह स्टेशन भारतीय रेलवे की Passenger-Centric Infrastructure नीति का हिस्सा है। सरकार लगातार ऐसे रेलवे स्टेशनों का विकास कर रही है जो आधुनिक हों,सुरक्षित हों और यात्रियों के अनुकूल हों तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दें।

Khatu Shyam Railway Station, Khatu Shyam News, Ashwini Vaishnaw, Indian Railways News, Rajasthan Railway News, Sikar Railway Station, Khatu Shyam Temple Railway, Railway Infrastructure India, Religious Tourism India, Railway Ministry News, Khatu Shyam Darshan Train, Rajasthan Development News

Ib News
Author: Ib News

3 thoughts on “सीकर/नई दिल्ली: खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी सौगात: सीकर-रिंगास रेलखंड पर बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान,”

Leave a Comment

और पढ़ें