Search
Close this search box.

नई दिल्ली: PRAGATI Initiative: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की ‘प्रगति’ योजना, 20 हजार कृषि-उद्यमी तैयार कर 20 लाख किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य,

New Delhi: PRAGATI Initiative: Shivraj Singh Chouhan launches 'Pragati' scheme, aims to increase the income of 20 lakh farmers by creating 20 thousand agri-entrepreneurs.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब गांव बदलेंगे, किसान बनेंगे समृद्ध! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की PRAGATI योजना।

अरुण कुमार

नई दिल्ली: PRAGATI Initiative: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की ‘प्रगति’ योजना, 20 हजार कृषि-उद्यमी तैयार कर 20 लाख किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य, भारत में कृषि क्षेत्र को आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ‘PRAGATI (प्रगति)’ नामक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी (Agri-Entrepreneurs) के रूप में तैयार कर 20 लाख छोटे एवं सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार करना है।

यह पहल समावेशी, जलवायु-संवेदनशील और टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र समर्थित कृषि-उद्यमिता परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

‘PRAGATI’ एक बहु-साझेदार (Multi-Partner) राष्ट्रीय पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर गांव स्तर पर कृषि सलाहकार एवं उद्यमी बनाया जाएगा। ये कृषि-उद्यमी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मिट्टी परीक्षण (Soil Testing), कृषि मशीनरी सेवाएं, डिजिटल कृषि सलाह, बाजार से सीधा जुड़ाव, बैंकिंग एवं वित्तीय सहायता और वैल्यू एडिशन एवं प्रोसेसिंग व वैकल्पिक आय के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “विकसित भारत का सपना विकसित कृषि और समृद्ध गांवों के बिना पूरा नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं बल्कि खेती की लागत कम करना, किसानों की आय बढ़ाना,कृषि को लाभकारी बनाना, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक खेती व ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए केवल पारंपरिक खेती पर्याप्त नहीं है। अब समय आ गया है कि बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और कृषि प्रोसेसिंग व वैल्यू एडिशन को कृषि का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।
पहले चरण में PRAGATI योजना मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, और झारखंड राज्यों में लागू होगी। कार्यक्रम में महिला भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में “कृषि सखी” और महिला कृषि उद्यमी इस परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनेंगी। उन्होंने कहा कि “एक सफल कृषि-उद्यमी पूरे गांव की तस्वीर बदल सकता है।”
यह कार्यक्रम पहले से कार्यरत 26 हजार कृषि-उद्यमियों के नेटवर्क का विस्तार करेगा। जिसमे नई योजना के तहत 20,000 नए कृषि-उद्यमी, 20 लाख किसान और महिला किसानों की बड़ी भागीदारी को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। PRAGATI योजना के प्रमुख लक्ष्यो मे किसानों की आय में कम से कम 30% वृद्धि, धान, मक्का और आलू की उपज में 15-20% वृद्धि, पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) को बढ़ावा और कम से कम 20% किसानों द्वारा टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाना व वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा किसानों को औपचारिक बैंकिंग से जोड़ना है। कृषि मंत्री ने कहा कि भविष्य की खेती ड्रोन, डिजिटल सलाह, वैज्ञानिक खेती और मशीनीकरण व मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर आधारित होगी।
PRAGATI कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित संस्थाएं साझेदार बनी हैं जैसेकि PepsiCo Foundation, SBI Foundation, Gates Foundation, IDH, Heifer International, Environmental Defense Fund (EDF), Global Agri Entrepreneurship Academy, SAFIA, Agri Entrepreneur Growth Foundation (AEGF), Transform Rural India Foundation (TRIF) ये संस्थाएं मिलकर प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, डिजिटल समावेशन, बाजार संपर्क, तकनीकी सहयोग, जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देंगी। विशेषज्ञों के अनुसार PRAGATI ग्रामीण रोजगार बढ़ाएगी, युवाओं को स्वरोजगार देगी, किसानों की आय बढ़ाएगी, और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव कम करेगी तथा कृषि को आधुनिक बनाएगी व गांवों को आत्मनिर्भर बनाएगी।

PRAGATI Scheme 2026, Shivraj Singh Chouhan Agriculture, Agri Entrepreneur Scheme, Farmer Income News, Agriculture News India, Regenerative Farming India, Digital Farming India, Agriculture Startup, Rural Entrepreneurship, Farmer Scheme 2026, Agri Startup India, Agriculture Ministry India

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: PRAGATI Initiative: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की ‘प्रगति’ योजना, 20 हजार कृषि-उद्यमी तैयार कर 20 लाख किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य,”

Leave a Comment

और पढ़ें