Search
Close this search box.

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 21 जून को पूरे देश में योग का महाकुंभ, कोलकाता के रेड रोड से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नेतृत्व

New Delhi: International Yoga Day 2026: A grand Yoga event across the country on June 21; Prime Minister Modi to lead from Kolkata's Red Road.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

100 ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम, आयुष मंत्रालय ने देशवासियों से की बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

सुनीता भट्ट अरुण

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 21 जून को पूरे देश में योग का महाकुंभ, कोलकाता के रेड रोड से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नेतृत्व, भारत 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2026) को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय ने देशभर के नागरिकों, संस्थानों, संगठनों और समुदायों से योग के इस वैश्विक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करेंगे और लाखों लोगों के साथ साझा योग प्रोटोकॉल (Common Yoga Protocol) का अभ्यास करेंगे।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 केवल एक आयोजन नहीं बल्कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने का अभियान है।उन्होंने कहा, कि “21 जून को पूरा देश एक साथ योग करेगा और भारत के स्वास्थ्य, सद्भाव एवं कल्याण के संदेश को दुनिया तक पहुंचाएगा।”
इस वर्ष संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) देशभर के 100 प्रतिष्ठित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और योग की प्राचीन परंपरा के बीच संबंध को प्रदर्शित करना है।
देश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमे प्रमुख स्थान हैं- दिल्ली मे
  • लाल किला
  • कुतुब मीनार
  • हुमायूं का मकबरा
  • पुराना किला
  • जंतर-मंतर
  • सफदरजंग मकबरा

उत्तर प्रदेश-

  • अयोध्या
  • सारनाथ
  • प्रयागराज
  • कुशीनगर
  • आगरा
  • फतेहपुर सीकरी
  • झांसी
  • कालिंजर

मध्य प्रदेश

  • खजुराहो
  • सांची
  • भीमबेटका
  • मांडू
  • अमरकंटक

राजस्थान

  • आमेर किला
  • चित्तौड़गढ़
  • कुम्भलगढ़
  • अजमेर
  • आभानेरी

गुजरात

  • रानी की वाव
  • धोलावीरा
  • मोढेरा
  • अहमदाबाद

महाराष्ट्र

  • एलीफेंटा गुफाएं
  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर

कर्नाटक

  • हम्पी
  • बादामी
  • पट्टदकल
  • एहोल

तमिलनाडु

  • महाबलीपुरम
  • तंजावुर
  • वेल्लोर

इसके अलावा असम, बिहार, पंजाब, हरियाणा, गोवा, तेलंगाना, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योग दिवस के अवसर पर दर्जनों प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। जैसे कि –
  • कर्तव्य पथ
  • लाल किला
  • लोधी गार्डन
  • तालकटोरा गार्डन
  • शांतिपथ लॉन
  • बांसेरा, सराय काले खां
  • पालिका पार्क
  • स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी
  • संजय झील
  • सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • राष्ट्रमंडल खेल गांव
  • वसंत कुंज खेल परिसर
  • नेताजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • पूर्वी दिल्ली खेल परिसर
आयुष मंत्रालय का कहना है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और समग्र स्वास्थ्य का माध्यम है। इस वर्ष का आयोजन जनभागीदारी पर आधारित होगा, जिसमें लाखों लोग एक साथ योगाभ्यास कर भारत के “स्वस्थ विश्व” के संदेश को सशक्त बनाएंगे। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम योग केंद्र पर समय से पहुंचें और सामूहिक योग सत्र में शामिल होकर इस ऐतिहासिक जन आंदोलन का हिस्सा बनें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में मान्यता प्राप्त इस दिवस ने योग को वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। 21 जून 2026 को भारत एक बार फिर दुनिया को स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण का संदेश देने के लिए तैयार है। “हर घर योग, हर दिन योग” के संकल्प के साथ देश योग दिवस 2026 को एक जन आंदोलन और ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है।

International Yoga Day 2026, Yoga Day 2026 India, PM Modi Yoga Day Kolkata, International Yoga Day Kolkata, Ayush Ministry Yoga Day, Yoga Day Delhi Locations, Common Yoga Protocol, Yoga Day Celebration India, IDY 2026, International Yoga Day News

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें