Search
Close this search box.

नई दिल्ली: भारतीय सेना को मिला नया सेनापति! लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले Army Chief

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सेना को मिला नया नेतृत्व, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून 2026 से देश के नए सेना प्रमुख बनेंगे।

🎖️ 40 वर्षों का सैन्य अनुभव, 🛡️ दो प्रमुख सैन्य कमानों का नेतृत्व, ⚔️ सेना आधुनिकीकरण में अहम योगदान, देश की सुरक्षा अब एक अनुभवी सैन्य नेतृत्व के हाथों में।

डॉ दीपक शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय सेना को मिला नया सेनापति! लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले Army Chief, भारत सरकार ने वर्तमान सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (Chief of Army Staff) नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 30 जून 2026 की दोपहर से देश के नए सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन सेवा निवृत्त हो रहे हैं। लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर, व्यापक परिचालन अनुभव और सेना के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान के कारण लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की बख्तरबंद कोर (Armoured Corps) में कमीशन प्राप्त हुआ था। अपने लगभग 40 वर्षों के सैन्य जीवन में उन्होंने परिचालन, रणनीतिक योजना, क्षमता विकास और सैन्य संस्थागत सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं।
धीरज सेठ ने विभिन्न सैन्य अभियानों में हर स्तर पर नेतृत्व किया है। उनके प्रमुख कमांड असाइनमेंट में रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट की कमान, पश्चिमी मोर्चे पर बख्तरबंद ब्रिगेड का नेतृत्व, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी बल की कमानऔर सुदर्शन चक्र कोर (भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन) का नेतृत्व तथा दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवाएं, इन भूमिकाओं में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक तैयारी और सैन्य अभियानों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेना कमांडर के रूप में पदोन्नत होने के बाद उन्होंने भारतीय सेना की दो महत्वपूर्ण परिचालन कमानों की कमान संभाली। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी कमान (South Western Command) और दक्षिणी कमान (Southern Command) का नेतृत्व किया। इस प्रकार वे उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और भविष्य की युद्ध रणनीतियों के विकास में उनके योगदान के लिए व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने सेना मुख्यालय में रणनीतिक योजना और क्षमता विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया और आधुनिक सैन्य संरचना के विकास, क्षमता निर्माण रोडमैप तैयार करने और नई तकनीकों को सेना में शामिल करने व भविष्य के युद्धक्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप बदलाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया।

विशेषज्ञों के अनुसार उनके नेतृत्व में भारतीय सेना की तकनीकी और परिचालन क्षमताओं को और मजबूती मिलने की संभावना है।धीरज सेठ पेशेवर सैन्य शिक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वे उच्च कमान पाठ्यक्रम (Higher Command Course) के स्नातक हैं।और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (National Defence College) के पूर्व छात्र हैं तथा फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रतिष्ठित कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भाग ले चुके हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय सैन्य अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण उन्हें समकालीन वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों को समझने में सक्षम बनाता है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा सुरक्षा, तकनीकी आधुनिकीकरण और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के दौर में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का नेतृत्व भारतीय सेना को नई दिशा देगा। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारतीय सेना आत्मनिर्भरता, तकनीकी उन्नयन और संयुक्त सैन्य संचालन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Lt General Dhiraj Seth New Army Chief India Indian Army Chief 2026 Dhiraj Seth Biography General Upendra Dwivedi Chief of Army Staff Indian Army News Defence News India Army Modernization Military Leadership India

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: भारतीय सेना को मिला नया सेनापति! लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले Army Chief”

Leave a Comment

और पढ़ें