Search
Close this search box.

नई दिल्ली: योग और खादी का अद्भुत संगम! KVIC ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘स्वधा’ वेलनेस वियर कलेक्शन लॉन्च किया है।

New Delhi: A wonderful blend of Yoga and Khadi! KVIC has launched the ‘Swadha’ wellness wear collection ahead of International Yoga Day.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब योग के साथ पहनिए भारत की पहचान! KVIC ने लॉन्च किया ‘स्वधा’ Wellness Wear Collection

खादी से बने खास योग परिधान, इको-फ्रेंडली फैशन, योग और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम, आराम, स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी एक साथ

अरुण कुमार

नई दिल्ली: योग और खादी का अद्भुत संगम! KVIC ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘स्वधा’ वेलनेस वियर कलेक्शन लॉन्च किया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने योग और खादी की भारतीय विरासत को एक मंच पर लाते हुए ‘स्वधा’ नामक विशेष वेलनेस वियर कलेक्शन लॉन्च किया है। नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी परिसर, हौज खास स्थित खादी उत्कृष्टता केंद्र (COEK) में आयोजित समारोह में केवीआईसी के चेयरमैन मनोज गोयल ने इस विशेष कलेक्शन का अनावरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य परंपरा का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘स्वधा’ वेलनेस वियर कलेक्शन योग और खादी जैसी भारत की दो महान परंपराओं का संगम है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।
मनोज गोयल ने बताया कि “स्वधा” शब्द अथर्ववेद से लिया गया है, जिसका अर्थ है – सहजता, आराम और आध्यात्मिक संतुष्टि। इसी अवधारणा पर आधारित यह कलेक्शन आधुनिक जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसे योगाभ्यास, ध्यान, फिटनेस गतिविधियों और दैनिक उपयोग के लिए समान रूप से उपयुक्त बनाया गया है।
‘स्वधा’ कलेक्शन में कुल नौ अलग-अलग प्रकार के परिधान शामिल किए गए हैं, जिन्हें पूरे दिन आराम और सहज गतिविधियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कलेक्शन की प्रमुख विशेषताएं: फ्री-साइज डिजाइन, जेंडर-न्यूट्रल परिधान, हल्का और सांस लेने योग्य खादी फैब्रिक, प्राकृतिक आराम और लचीलापन और योग और दैनिक उपयोग दोनों के लिए उपयुक्त तथा पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ वस्त्र हैं, इस कलेक्शन में देश की प्रतिष्ठित खादी संस्थाओं द्वारा निर्मित कपड़ों का उपयोग किया गया है:

• Gandhigram Khadi and V.I. Public Charitable Trust (तमिलनाडु)
• Payyanur Firka Gramodaya Khadi Sangh (केरल)
• Regional Punjab Khadi Mandal (पंजाब)

केवीआईसी चेयरमैन गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ अभियानों ने खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र ने ₹1.87 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही इस क्षेत्र ने आगामी वर्षों के लिए ₹2.51 लाख करोड़ टर्नओवर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
मनोज गोयल ने बताया कि वर्तमान में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र देशभर में लगभग 2.04 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। गौरतलब है कि खादी उत्कृष्टता केंद्र (COEK) की स्थापना वर्ष 2021 में KVIC और NIFT के संयुक्त सहयोग से की गई थी।

इस केंद्र का उद्देश्य डिजाइन नवाचार, ब्रांड विकास और बाजार की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप खादी को नया स्वरूप देना है, ताकि युवा पीढ़ी और वैश्विक बाजार में इसकी स्वीकार्यता बढ़ सके। ‘स्वधा’ वेलनेस वियर कलेक्शन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

KVIC Swadha Wellness Wear Collection Launched | योग और खादी का अनूठा संगम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खास पहल KVIC Swadha Collection Swadha Wellness Wear Khadi Wellness Wear International Yoga Day 2026 Manoj Goyal KVIC Khadi Excellence Centre Yoga and Khadi Sustainable Fashion India NIFT Khadi Collection Vocal For Local

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: योग और खादी का अद्भुत संगम! KVIC ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘स्वधा’ वेलनेस वियर कलेक्शन लॉन्च किया है।”

Leave a Comment

और पढ़ें