बीरेन्द्र दाश
नई दिल्ली/कोलकाता/अगरतला: डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता और अगरतला में 25 करोड़ का 17 किलो सोना जब्त, 10 गिरफ्तार, सोने की संगठित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कोलकाता और अगरतला में समन्वित अभियान चलाकर लगभग 17 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है। जब्त किए गए सोने की कुल कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई अधिकारियों ने 12 जून 2026 को कोलकाता में एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान पता चला कि थाईलैंड से कोलकाता एयरपोर्ट के माध्यम से बड़ी मात्रा में विदेशी मूल का सोना भारत लाने की साजिश रची गई थी।
कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने लगभग 11.6 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 17 करोड़ रुपये है। इस मामले में एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि तस्कर विदेशी उड़ानों का इस्तेमाल कर सोने की खेप भारत पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। उसी दिन डीआरआई ने अगरतला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से एक अलग अभियान चलाया। जांच में खुलासा हुआ कि सोना भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा सेक्टर से अवैध रूप से भारत में लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान लगभग 5.1 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।










1 thought on “नई दिल्ली/कोलकाता/अगरतला: डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता और अगरतला में 25 करोड़ का 17 किलो सोना जब्त, 10 गिरफ्तार,”
Gold smuggling ke naye naye tariken apnae jate. Ye barson se chal aa raha hai. Gold ke badti kimat se ye aur hi badta ja raha hai.