हैदराबाद/नई दिल्ली: हैदराबाद में पीएम मोदी की बड़ी अपील के बाद बढ़ी लोगों की चिंता, क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी महंगाई?नरेन्द्र मोदी ने रविवार 10 मई 2026 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से दो बड़ी अपीलें कीं — पहली एक साल तक गैर-जरूरी सोना न खरीदें, दूसरी खाने के तेल (Edible Oil) का इस्तेमाल 10% कम करें।
प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट्स तक एक ही सवाल चर्चा में है —क्या देश में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने वाली है? आखिर पीएम मोदी ने ऐसी अपील क्यों की?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े संकट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग प्रभावित होते हैं तो वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ सकता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देशों में से एक है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
भारत क्रूड ऑयल का बड़ा आयातक है (लगभग 85% जरूरत आयात से पूरी होती है)। और सोना का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है (FY26 में करीब 72 बिलियन डॉलर का आयात)। तथा एडिबल ऑयल (पाम ऑयल, सोयाबीन आदि) का भी भारी आयात करता है (लगभग 19-20 बिलियन डॉलर)। व केमिकल फर्टिलाइजर भी आयात पर निर्भर है। ये सभी आयात विदेशी मुद्रा (डॉलर) खर्च करते हैं। PM मोदी ने जोर देकर कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना और आयात पर निर्भरता कम करना राष्ट्रहित में जरूरी है, ताकि अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों से सुरक्षित रहे।

इसलिये केमिकल फर्टिलाइजर कम इस्तेमाल करें, नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दें। एक साल तक गैर-जरूरी सोना न खरीदें और शादियों-समारोहों में भी सोना खरीदने से बचें। इससे विदेशी मुद्रा का बहिर्वाह रोका जा सकेगा। खाने के तेल का इस्तेमाल 10% कम करें: इससे न सिर्फ देश को फायदा होगा, बल्कि परिवार की सेहत भी बेहतर होगी। पेट्रोल-डीजल की बचत: पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, कारपूलिंग का इस्तेमाल बढ़ाएं। अनावश्यक यात्राएं कम करें। वर्क फ्रॉम होम (WFH) और वर्चुअल मीटिंग्स को फिर से अपनाएं (कोविड काल जैसा)। अनावश्यक विदेश यात्राएं टालें, खासकर डेस्टिनेशन वेडिंग्स। स्वदेशी और लोकल प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दें (जूते, बैग, रोजमर्रा की चीजें)।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री की अपील का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा (Forex Reserve) को बचाना, आयात बिल कम करना तथा और संभावित वैश्विक संकट के लिए आर्थिक तैयारी करना है। भारत हर साल भारी मात्रा में कच्चा तेल, खाद्य तेल और और सोना आयात करता है।यदि वैश्विक संकट बढ़ता है, तो इन वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद सोशल मीडिया पर #Mehngai और #GoldBan जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इसे “महंगाई आने का संकेत” बताकर बहस शुरू कर दी। इससे आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? क्या खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ेंगे? और क्या सोने पर कोई नया नियम आने वाला है?
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार यदि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं और पश्चिम एशिया संकट गहराता है या डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है तो भारत में महंगाई बढ़ सकती है। क्योंकि पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ती है, ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं।
हालांकि फिलहाल सरकार की ओर से किसी आपातकालीन आर्थिक कदम या राशनिंग जैसी स्थिति की घोषणा नहीं की गई है।Reserve Bank of India (RBI) और केंद्र सरकार आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में महंगाई नियंत्रण उपाय, टैक्स में बदलाव, बफर स्टॉक रिलीज और और तेल कंपनियों को राहत जैसे कदम उठाते हैं। अभी घबराने की बजाय सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ लोगों ने इसे दूरदर्शी आर्थिक चेतावनी बताया तो कुछ लोगों ने कहा कि सरकार आने वाली महंगाई का संकेत दे रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे “सरकार की नाकामी” बताया और सोशल मीडिया पर लिखा कि लोग त्याग करने को मजबूर हैं, जबकि सरकार की नीतियां असफल रही हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के सासंद संजय सिह ने x पर लिखा है कि “आपने मोदी जी की मँहगाई बर्दाश्त नहीं की तो अंधभक्त और गोदी मीडिया आपको पाकिस्तानी घोषित कर देगा”।

विश्लेषकों के अनुसार प्रधानमंत्री का संदेश सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि “राष्ट्रीय जिम्मेदारी” से भी जुड़ा है। सरकार चाहती है कि लोग फिजूल खर्च कम करें, आयात पर निर्भरता घटे और देश वैश्विक संकट के असर से बच सके। तथा अफवाहों से दूर रहें
#पीएम मोदी महंगाई बयान #सोना मत खरीदो #मोदी Edible Oil Crisis #पश्चिम एशिया संकट #भारत में महंगाई #तेल कीमतें #Gold Import India #मोदी हैदराबाद भाषण










4 thoughts on “हैदराबाद/नई दिल्ली: हैदराबाद में पीएम मोदी की बड़ी अपील के बाद बढ़ी लोगों की चिंता, क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी महंगाई?”
Hay mehngayi
Work from home
Ye tow abhi kahna muskil hai ki mehngai kitna hoga
देश फिर इकनॉमी के लॉक डाउन की तरफ जा रहा है