ib news
नई दिल्ली:भारत के इंटरनेट की ताकत बढ़ाने वाला NIXI मना रहा है 23वां स्थापना दिवस! भारत के इंटरनेट इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) 19 जून 2026 को अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह अवसर देश के डिजिटल परिवर्तन, इंटरनेट अवसंरचना सुदृढ़ीकरण और सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में NIXI की दो दशक से अधिक की उपलब्धियों का प्रतीक है।
इस विशेष समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव और NIXI के अध्यक्ष एस. कृष्णन (IAS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ संयुक्त सचिव सुशील पाल, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, शिक्षाविद और इंटरनेट समुदाय के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित NIXI ने देश में इंटरनेट सेवाओं के विस्तार और डिजिटल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। NIXI की प्रमुख जिम्मेदारियों में ‘.IN’ और ‘.भारत’ डोमेन का प्रबंधन, इंटरनेट एक्सचेंज सेवाओं का संचालन, IRINN के माध्यम से IPv4 एवं IPv6 आवंटन और भारत के इंटरनेट ट्रैफिक का स्थानीय आदान-प्रदान तथा डिजिटल सुरक्षा और इंटरनेट पहुंच का विस्तार शामिल है।
23वें स्थापना दिवस के अवसर पर NIXI एक अत्याधुनिक AI Powered WHOIS Screening Platform लॉन्च करेगा। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ‘.IN’ डोमेन स्पेस की सुरक्षा बढ़ाना, फर्जी डोमेन गतिविधियों पर निगरानी और डोमेन सत्यापन को अधिक प्रभावी बनाना तथा साइबर सुरक्षा को मजबूत करना है। यह पहल भारत के डोमेन इकोसिस्टम को और अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। NIXI वर्तमान में 3.9 मिलियन से अधिक ‘.IN’ डोमेन नामों का प्रबंधन कर रहा है। भारत को दुनिया की शीर्ष 10 कंट्री-कोड डोमेन रजिस्ट्री में शामिल कर चुका है। ‘.भारत’ डोमेन के जरिए भारतीय भाषाओं में डिजिटल पहचान को बढ़ावा दे रहा है।
डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए NIXI 22 भारतीय भाषाओं में डोमेन नामों का समर्थन करता है। स्थानीय भाषाओं में इंटरनेट की पहुंच बढ़ा रहा है। व ग्रामीण और क्षेत्रीय उपयोगकर्ताओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ रहा है। NIXI द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत में IPv6 अपनाने की दर 78.34% तक पहुंच चुकी है। देश का इंटरनेट नेटवर्क भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार हो रहा है। डिजिटल सेवाओं की क्षमता और सुरक्षा में सुधार हुआ है।
NIXI वर्तमान में देशभर में 79 Internet Exchange Points (IXPs) संचालित कर रहा है। और इससे इंटरनेट ट्रैफिक का स्थानीय स्तर पर आदान-प्रदान संभव हो रहा है। तथा नेटवर्क की गति और विश्वसनीयता में सुधार हुआ है।
साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से NIXI ने बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स को ‘.bank.in’ ज़ोन में स्थानांतरित करने में सहायता की।इससे ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ी है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान NIXI कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा करेगा जिनका उद्देश्य सेवा वितरण में सुधार, स्वचालन (Automation) को बढ़ावा, डोमेन सुरक्षा को सुदृढ़ करना व डिजिटल अवसंरचना को मजबूत बनाना है।
समारोह में उन संगठनों और साझेदारों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने भारत के इंटरनेट इकोसिस्टम के विकास, डिजिटल अवसंरचना निर्माण व इंटरनेट पहुंच विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। NIXI ने दोहराया है कि वह ‘.IN’ और ‘.भारत’ डोमेन के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने, इंटरनेट की मजबूती बढ़ाने और भारत को सुरक्षित, समावेशी एवं भविष्य-उन्मुख डिजिटल राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत NIXI की भूमिका आने वाले वर्षों में और अधिक महत्वपूर्ण होने जा रही है क्योंकि देश तेजी से ज्ञान-आधारित डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।
NIXI 23rd Foundation Day, NIXI India, .IN Domain Registry, AI WHOIS Platform, Digital India, Internet Exchange India, IPv6 India, NIXI News Hindi, MeitY India, Internet Infrastructure India, Digital Economy India, Bharat Domain, Cyber Security India









1 thought on “नई दिल्ली: भारत के इंटरनेट की ताकत बढ़ाने वाला NIXI मना रहा है 23वां स्थापना दिवस!”
Good to boost internet service in India and digital self-reliance also.