Search
Close this search box.

नागपुर: विदर्भ में जल क्रांति का बिगुल: नितिन गडकरी बोले— “जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा”

नागपुर बनेगा “जल क्रांति” का राष्ट्रीय केंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय मंगला

नागपुर: विदर्भ में जल क्रांति का बिगुल: नितिन गडकरी बोले— “जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा”, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  ने विदर्भ को किसान आत्महत्या के कलंक से मुक्त करने और गांव-गांव जल समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। नागपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में जल की कमी नहीं, बल्कि जल संसाधनों के सही प्रबंधन की कमी है।

17 और 18 मई 2026 को नागपुर में पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था की रजत जयंती के अवसर पर “जलसंवाद 2026” और “जलक्रांति सम्मेलन” जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर के जल विशेषज्ञ, समाजसेवी, किसान नेता और कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

गडकरी ने कहा कि विदर्भ के किसान वर्षों से जल संकट और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में जल संरक्षण, ड्रिप सिंचाई, जैविक खेती और कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अकोला, वाशिम और बुलढाणा जिलों में फार्म तालाबों से निकली मिट्टी का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में किया गया, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ और किसानों ने फसल पैटर्न बदलना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वारूड-मोरशी और कटोल-नरखेड़ जैसे “डार्क जोन” क्षेत्रों में नदियों और नालों के गहरीकरण का कार्य जनभागीदारी से किया जा रहा है, जो आने वाले समय में विदर्भ के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
17 मई 2026 को “नागपुर जलसंवाद 2026” डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागार, सिविल लाइन्स, नागपुर मे शाम 4:00 बजे से और इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय होगा “जल संरक्षण: किसान आत्महत्या मुक्त विदर्भ का समाधान” कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन गडकरी करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अनिल प्रकाश जोशी (देहरादून), उमाशंकर पांडे (चित्रकूट) और सेठपाल सिंह (सहारनपुर) जैसी प्रमुख हस्तियाँ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा, केशोब कृष्ण चत्राधर (असम), संजय कश्यप (वाटर पीस सेंटर), जल विशेषज्ञ श्रीमती स्वेदेविनो नात्सो (नागालैंड) तथा राज्य मंत्री अशीष जायस्वाल और डॉ. पंकज भोयर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कृषि विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
18 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे, रेशिमबाग के कविवर्य सूर्यभट सभागार में ‘जलक्रांति सम्मेलन’ आयोजित होगा। सम्मेलन की विशेष आकर्षण पानी फाउंडेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान, नाम फाउंडेशन के अध्यक्ष नाना पाटेकर और सचिव मकरंद अनासपुरे की उपस्थिति होगी ।

उनके अलावा, महाराष्ट्र के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठोड़, डॉ. पंजाबराव देशमुख, कृषि विद्यापीठ के कुलपति डॉ. शरद गडाख तथा गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे भी कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से सम्मानित करेंगे। विदर्भ से बड़ी संख्या में किसान और ग्राम सरपंचों के जलक्रांति सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

पिछले 25 वर्षों से पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था विदर्भ में जल संरक्षण के लिए काम कर रही है। संस्था द्वारा विकसित “तमस्वदा मॉडल” को देशभर में सराहा जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष प्रफुल्लदत्त जामदार और सचिव माधव कोटास्थाने ने लोगों से इस जल आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। रजत जयंती समारोह के अवसर पर ‘जलपर्व’, ‘जलक्रांति’, ‘कृषिकल्याण’ और ‘कॉरिडोर ऑफ वाटर सिक्योरिटी’ जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी प्रमुख अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
#जलक्रांति #जलसंवाद2026 #NitinGadkari #Vidarbha #WaterConservation #AamirKhan #NanaPatekar #FarmerWelfare #Nagpur #SaveWater #जलसंरक्षण #Farmers #IndiaNews #ViralNews #BreakingNews #नितिन गडकरी #जल संरक्षण #जलक्रांति सम्मेलन #नागपुर जलसंवाद 2026 #विदर्भ किसान #आत्महत्या #आमिर खान #जलक्रांति सम्मेलन नाना पाटेकर #नागपुर कार्यक्रम #तमस्वदा मॉडल #जल संरक्षण समाचार
Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नागपुर: विदर्भ में जल क्रांति का बिगुल: नितिन गडकरी बोले— “जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा””

Leave a Comment

और पढ़ें