डॉ. दीपक शर्मा
तमिलनाडु: “थलापति” अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, सी. जोसेफ विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया इतिहास रच दिया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह पहली बार है जब द्रविड़ राजनीति से बाहर किसी नेता ने तमिलनाडु की सत्ता संभाली है। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई।

चेन्नई में हुए इस हाई-प्रोफाइल समारोह में राजनीति, सिनेमा और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। जिसमे प्रमुख अतिथि राहुल गांधी, एम. के. स्टालिन, कमल हासन, तृषा कृष्णन और एस ए चन्द्रशेखर व शोभा चन्द्रशेखर तथा इसके अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता, निर्देशक, उद्योगपति और हजारों समर्थक समारोह में मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर विजय को बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगी। पीएम मोदी ने X पर भी शुभकामनाएं दीं।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का पहला संबोधन: “यह नया युग है” उनकी सरकार “वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय” की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी। उन्होंने जनता से कहा- “मैं आपका बेटा, आपका भाई हूं।” मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद विजय ने कई अहम घोषणाएं कीं जिसमे 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स और राज्य में एंटी-ड्रग मिशन तथा सरकारी पारदर्शिता के लिए व्हाइट पेपर जारी करने की तैयारी ।

मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें प्रमुख नाम हैं एन आनंद, अद्भुत अर्जुन, के. ए. सेनगोट्टैयन, के जी अरुणराज और पी. वेंकटरमणन व एस. कीर्तन । शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया पर “थलापति CM” #ThalapathyVijay, #TamilNaduCM और #TVK ट्रेंड करने लगे। विजय समर्थकों ने इसे “तमिलनाडु की नई शुरुआत” बताया।
#विजय मुख्यमंत्री शपथ समारोह #Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy Vijay #CM Vijay Oath Ceremony 2026 #TVK Government #तमिलनाडु राजनीति #विजय मुख्यमंत्री #PM मोदी बधाई विजय #ThalapathyVijay #VijayCM #TamilNaduCM #TVK #TamilNaduPolitics #BreakingNews #Politics #IndiaNews #VijayOathCeremony #CMVijay #TrendingNews #RahulGandhi #NarendraModi #KamalHaasan










1 thought on “तमिलनाडु: “थलापति” अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री! सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नया इतिहास रच दिया।”
Film star se Chief Minister wo bhi kam age mei… Dekte hai kya kya difference ho payega State mei.