मुंबई: भारत में रूसी मार्शल आर्ट्स का बढ़ता क्रेज! HSFI और Russian House Mumbai मिलकर तैयार करेंगे नए चैंपियन, भारत में हैंड-टू-हैंड फाइटिंग और रूसी मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (HSFI) के अध्यक्ष प्रदीप शिंदे ने हाल ही में रशियन हाउस इन मुंबई के डायरेक्टर विक्टर गोरेलिख से मुलाकात कर भारत में हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल के विकास, प्रचार-प्रसार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने खेल और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमिनारों और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर सकारात्मक बातचीत की। HSFI अध्यक्ष प्रदीप शिंदे ने बताया कि फेडरेशन वर्ष 2021 से भारत में रूसी मार्शल आर्ट्स एवं हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह खेल देश के 18 राज्यों तक सफलतापूर्वक पहुंच चुका है और 4,000 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इससे जुड़ चुके हैं। फेडरेशन का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, आत्मरक्षा, फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल संस्कृति से जोड़ना है।

HSFI के अनुसार, रशियन हाउस मुंबई से मिलने वाला सहयोग भारतीय खिलाड़ियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। इस साझेदारी के माध्यम से खिलाड़ियों को —अंतरराष्ट्रीय exposure, advanced training programs, skill development workshops और cultural exchange programs तथा Russian martial arts traditions से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।फेडरेशन का मानना है कि इससे भारतीय खिलाड़ियों की वैश्विक स्तर पर पहचान मजबूत होगी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के नए रास्ते खुलेंगे।
एचएसएफआई पीआर कमेटी की प्रमुख लतिका वटकर ने कहा कि इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य केवल खेल को बढ़ावा देना नहीं बल्कि अनुशासन, खेल भावना और वैश्विक खेल संबंधों को मजबूत करना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत में हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल तेजी से लोकप्रिय होगा।
दोनों संस्थाओं ने भविष्य में नियमित संपर्क बनाए रखने और खेल की निरंतर प्रगति के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और रूस के बीच इस प्रकार का खेल सहयोग आने वाले समय में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा और भारतीय मार्शल आर्ट्स समुदाय को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद करेगा।
#HSFI #MartialArts #HandToHandFighting #RussiaIndia #SportsNews #IndianSports #RussianHouse #PradeepShinde #HSFI #Sports #RussiaIndiaRelations #MartialArts #InternationalSports










1 thought on “मुंबई: भारत में रूसी मार्शल आर्ट्स का बढ़ता क्रेज! HSFI और Russian House Mumbai मिलकर तैयार करेंगे नए चैंपियन”
Hsfi