नई दिल्ली/पणजी: IFFI 2026: आशुतोष गोवारिकर बने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक, भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) (IFFI) के 57वें संस्करण के लिए मशहूर फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकरको महोत्सव निदेशक (Festival Director) नियुक्त किया है।

आशुतोष गोवारिकर भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने कई ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनका IFFI के साथ जुड़ाव कई दशकों पुराना है,1984 में पहली बार महोत्सव से जुड़े और 2024 में अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के जूरी अध्यक्ष भी रहे। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि “IFFI 57 के महोत्सव निदेशक के रूप में सेवा करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। 1984 से 2024 तक इस महोत्सव से जुड़े रहना एक यादगार सफर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि 1952 से बनी इस विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है, और वे सरकार एवं गोवा प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।
International Film Festival of India भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्थापना 1952 में हुई थी और यह दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है। जिसका आयोजन NFDC (National Film Development Corporation) गोवा सरकार द्वारा किया जाता है इस फिल्म महोत्सव का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल फिल्म प्रतियोगिताएं, मास्टरक्लास, श्रद्धांजलि समारोह और वेव्स फिल्म मार्केट (Film Bazaar) है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IFFI 57 नवंबर 2026 मे गोवा महोत्सव में वैश्विक सिनेमा का भव्य प्रदर्शन होगा और नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा साथ ही तकनीक और स्टोरीटेलिंग का अनोखा संगम भी देखने को मिलेगा क्योंकि यह नियुक्ति महत्वपूर्ण इसलिये भी है इस बार अनुभवी फिल्मकार के हाथों में नेतृत्व है जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान देगा बल्कि नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। यह कदम IFFI को और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा ।
#IFFI2026 #AshutoshGowariker #FilmFestivalIndia
#InternationalFilmFestival #GoaEvent #CinemaNews
#BollywoodNews #BreakingNews #FilmIndustry










2 thoughts on “नई दिल्ली/पणजी: IFFI 2026: आशुतोष गोवारिकर बने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक”
Film festival
Film festival