मुंबई: Operation WHITE STRIKE: ₹1,745 करोड़ की कोकीन जब्ती से हिला ड्रग माफिया नेटवर्क!, NCB की कई टीमों ने नवी मुंबई–ठाणे के कलंबोली-भिवंडी लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर में एक साथ छापेमारी कर एक बेहद संगठित ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया। भारत में संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक में, Narcotics Control Bureau (NCB) ने Operation WHITE STRIKE के तहत एक अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है। इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,745 करोड़ बताई जा रही है।यह हाई-इम्पैक्ट ऑपरेशन छह महीने से अधिक समय तक चली गुप्त निगरानी, खुफिया जानकारी और अंतर-एजेंसी समन्वय का परिणाम है।
पहली छापेमारी के दौरान, NCB के अधिकारियों ने कलंबोली (नवी मुंबई) मे एक Maruti Suzuki Super Carry वाहन को रोका गया जिसमे 136 पैकेट (प्रत्येक ~1 किलो) कोकीन थी, ड्रग्स को क्रिकेट पैड्स और ग्लव्स के अंदर छिपाया गया था मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरी छापेमारी के दौरान, NCB के अधिकारियों ने भिवंडी (ठाणे) के एक गोदाम में छापा मारकर 213 अतिरिक्त पैकेट (प्रत्येक ~1 किलो) कोकीन बरामद की दोनो जब्ती मिलाकर 349 किलोग्राम है ।
जांच में खुलासा हुआ कि तस्करों का एक खतरनाक तरीका था जिसमे कोकीन को आयातित मशीनों की खोखली कैविटी में छिपाकर भारत लाया गया था और हर पैकेट को 9 परतों वाली पॉलीथीन और ग्रीसी पदार्थ से कवर किया गया था, भिवंडी के वेयरहाउसिंग नेटवर्क का इस्तेमाल स्टोरेज और सप्लाई के लिए किया गया था और यह एक हाई-लेवल इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स चेन का हिस्सा था।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा x पर लिखा कि
“हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को बेरहमी से कुचलने के लिए संकल्पबद्ध हैं। यह ऑपरेशन ‘bottom to top’ अप्रोच का बेहतरीन उदाहरण है।” यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में चल रही “Zero Tolerance Against Drugs” नीति को मजबूती देता है।

NCB अब इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड किंगपिन, फाइनेंसर और इंटरनेशनल हैंडलर्स की तलाश करने मे जुटी है आपको बतादें कि यह जब्ती इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में आमतौर पर सालभर में 200–300 किलो कोकीन ही पकड़ी जाती है — जबकि इस ऑपरेशन में अकेले 349 किलो जब्त हुई।
#Operation White Strike #NCB cocaine seizure #Mumbai drug bust 2026 #India biggest drug seizure #Bhiwandi cocaine case #Amit Shah drugs crackdown #Narendra Modi #anti drug policy #international drug cartel India










1 thought on “मुंबई: Operation WHITE STRIKE: ₹1,745 करोड़ की कोकीन जब्ती से हिला ड्रग माफिया नेटवर्क!”
Drugs