Search
Close this search box.

नई दिल्ली:नशा मुक्त भारत अभियान 2.0: डिजिटल इंडिया के साथ नशे के खिलाफ सबसे बड़ी जंग,

नई दिल्ली:नशा मुक्त भारत अभियान 2.0: डिजिटल इंडिया के साथ नशे के खिलाफ सबसे बड़ी जंग,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:नशा मुक्त भारत अभियान 2.0: डिजिटल इंडिया के साथ नशे के खिलाफ सबसे बड़ी जंग,
देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत NAMBA App 2.0 लॉन्च करने की घोषणा की है। यह उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म देशभर में मादक पदार्थों की मांग को कम करने और जागरूकता को नई ऊंचाई देने का काम करेगा।

15 अगस्त 2020 को 272 संवेदनशील जिलों में शुरू हुआ यह अभियान, अब 15 अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों तक फैल चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य है लोगों तक सीधे पहुंच बनाना, युवाओं और महिलाओं में जागरूकता फैलाना, नशे की लत को जड़ से खत्म करना, इस अभियान के तहत अब तक 8.3 लाख+ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुये, 9.5 करोड़+ युवाओं तक पहुंच और 6.47 करोड़+ महिलाओं को जागरूक किया गया तथा 28,000+ प्रशिक्षित स्वयंसेवक जुड़े व कुल मिलाकर 26 करोड़+ लोगों पर प्रभाव पड़ा हैl यह आंकड़े दिखाते हैं कि यह अभियान देश के सबसे बड़े सामाजिक आंदोलनों में से एक बन चुका है।
नई तकनीक से लैस NAMBA App 2.0 अब नशामुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगा, M ई-प्रतिज्ञा लेने की सुविधा, IEC (सूचना, शिक्षा, संचार) सामग्री तक आसान पहुंच, हेल्पलाइन सपोर्ट व निकटतम नशामुक्ति केंद्र खोजने की सुविधा, GIA (Grant-in-Aid) संस्थानों को role-based access, गतिविधियों की real-time रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग, अनुदान की स्थिति का live tracking, केंद्रीकृत डैशबोर्ड, डेटा-आधारित निर्णय, बेहतर समन्वय (National → State → District स्तर)पर होगाl यह ऐप न केवल जानकारी देता है, बल्कि जरूरतमंदों को तुरंत सहायता भी उपलब्ध कराता है जैसे नशा मुक्ति हेल्पलाइन,मानस (Mental Health) हेल्पलाइन और तकनीकी सहायता संपर्कl

यह पहल भारत सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नशे की मांग को कम करना, युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना व समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना हैl

#NashaMuktBharat #NMBA #NAMBAApp #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #DigitalIndia #YouthAwareness #IndiaAgainstDrugs #SocialJustice #HealthyIndia #IndiaNews #BreakingNews #PublicHealth #Rehabilitation #ViksitBharat

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें