Search
Close this search box.

नई दिल्ली: गांव की सरकार, देश की ताकत! 33 सालों में पंचायतों ने बदली भारत की तस्वीर

New Delhi: The Government of the Village, the Strength of the Nation! In 33 Years, Panchayats Have Transformed the Face of India.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: गांव की सरकार, देश की ताकत! 33 सालों में पंचायतों ने बदली भारत की तस्वीर, देश आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (NPRD) मना रहा है। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राजधानी विज्ञान भवन में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 73वें संविधान संशोधन अधिनियम (1993) के लागू होने की वर्षगांठ मनाई जाती है, जिसने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया।

साल 2026 में इस ऐतिहासिक उपलब्धि के 33 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश पढ़ा जाएगा, जिसे देशभर की पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा।,इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल, मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा से आए पंचायत प्रतिनिधि भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इस खास मौके पर कई महत्वपूर्ण पहलें सामने आएंगी जिसमे पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI)-2.0 रिपोर्ट जारी और ‘मेरी पंचायत, मेरी धरोहर’ थीम पर 3 नई पुस्तकों का विमोचन होगा पहली त्रिपुरा की ग्रामीण विरासत दूसरी तिरुपति की ग्रामीण संस्कृति और तीसरी उत्तरकाशी पर विशेष पुस्तक: “सौम्या काशी: हिमालयी विरासत की आत्मा” यह पहल ग्रामीण भारत की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

जानिए 73वें संविधान संशोधन के 33 साल पूरे होने पर सरकार की बड़ी घोषणाएं, पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 और ग्रामीण विरासत पर नई पहल।”
राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के साथ-साथ पूरे देश में ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजनस विकास योजनाओं पर चर्चा और नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है यह दिन सहभागी लोकतंत्र (Participatory Democracy) की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बनता जा रहा है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह याद दिलाता है कि भारत की असली ताकत उसके गांवों में बसती है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली (ग्राम, ब्लॉक, जिला) आज देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को गति दे रही है।

#NationalPanchayatiRajDay #PanchayatiRaj #NPRD2026 #RuralIndia #DigitalIndia #ViksitBharat #GramSabha #LocalGovernance #IndiaDevelopment #VillagePower #73rdAmendment #NewIndia #GrassrootsDemocracy #IndiaNews #BreakingNewsIndia

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें