नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों की टैक्सींग के दौरान टक्कर, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आज एक बड़ी विमानन घटना सामने आई, जहां टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान (SG-124, लेह–दिल्ली) और अकासा एयर का B737 MAX 8 (QP-1406, दिल्ली–हैदराबाद) टर्मिनल-1 के बे नंबर 106 के पास टैक्सींग के दौरान आपस में टकरा गए।स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट का संपर्क अकासा एयर के विमान के बाएं क्षैतिज स्टेबलाइज़र से हुआ, जिससे दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा।

अकासा एयर का विमान बे नंबर 104 से पुशबैक होकर इंजन स्टार्ट की स्थिति में खड़ा था और स्पाइसजेट का विमान बे नंबर 108 के पास खड़ा था, ATC से अनुमति मिलने के बाद स्पाइसजेट विमान बे नंबर 106 की ओर बढ़ा इस दौरान बिना विंग वॉकर की अनुमति के मोड़ लिया गया इसी वजह से दोनों विमानों के बीच संपर्क हो गया, नागर विमानन महानिदेशालय ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें ग्राउंड हैंडलिंग और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने तक स्पाइसजेट के संबंधित पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है, संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी को भी हटाया गया है
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई यह घटना भले ही बड़ी दुर्घटना में तब्दील नहीं हुई, लेकिन इसने विमानन सुरक्षा और ग्राउंड ऑपरेशन्स की सतर्कता पर सवाल जरूर खड़े किए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस घटना के पीछे असली कारण क्या था।
DelhiAirport #SpiceJet #AkasaAir #AviationNews #DGCA #FlightSafety #BreakingNewsIndia #AirportIncident #AirTrafficControl #IndiaNews #AviationSafety








