Search
Close this search box.

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में नया युग: PM मोदी और चांसलर स्टॉकर की बैठक में रक्षा, टेक्नोलॉजी और शिक्षा में बड़े समझौते

New Delhi: A New Era in India-Austria Relations: Major Agreements in Defense, Technology, and Education During Meeting Between PM Modi and Chancellor Stocker.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में नया युग: PM मोदी और चांसलर स्टॉकर की बैठक में रक्षा, टेक्नोलॉजी और शिक्षा में बड़े समझौते, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को नई दिशा देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने चांसलर स्टॉकर की पहली भारत यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यूरोप के बाहर उनकी पहली यात्रा के लिए भारत का चयन दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग चार दशकों बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में भारत और ऑस्ट्रिया लंबे समय से भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। दिल्ली मेट्रो से लेकर अटल टनल और गुजरात के गिरनार रोपवे जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में ऑस्ट्रियाई विशेषज्ञता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दोनों देशों ने मिलकर भविष्य के लिए नई साझेदारी पर जोर दिया कि डिफेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम और बायोटेक्नोलॉजी में सहयोग,स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा और वैश्विक सप्लाई चेन में संयुक्त योगदानl प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की “स्पीड और स्केल” और ऑस्ट्रिया की “टेक्नोलॉजी और एक्सपर्टीज” मिलकर वैश्विक स्तर पर नई संभावनाएं पैदा करेंगी।आईआईटी दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच समझौता ज्ञान और तकनीकी सहयोग को मजबूत करेगा।
इसके साथ ही कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और योग्यताओं की मान्यता पर भी सहमति बनी।
2023 के माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते के तहत नर्सिंग सेक्टर में अवसर बढ़ेंगे,युवाओं के लिए “वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम” शुरू किया गया तथा स्टार्टअप और रिसर्च सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, दोनों देशों ने स्पष्ट किया कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है यूक्रेन और वेस्ट एशिया में शांति का समर्थन और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक व वैश्विक संस्थानों में सुधार जरूरी हैl भारत और ऑस्ट्रिया के बीच कई अहम समझौते हुए, जिनमें ऑडियोविजुअल सह-निर्माण (फिल्म उद्योग सहयोग),निवेश के लिए फास्ट ट्रैक तंत्र,रक्षा और सैन्य सहयोग,आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह और खाद्य सुरक्षा में सहयोग (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) तथा कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षणl
PM मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर की बैठक में रक्षा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्टार्टअप सहित कई बड़े समझौते हुए। जानिए भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के नए आयाम।

इसके अलावा स्टार्टअप ब्रिज और साइबर सुरक्षा संवाद,सड़क अवसंरचना और ITS सहयोग और अंतरिक्ष उद्योग संगोष्ठी तथा UN शांति मिशन सहयोग व “Focus India” शिक्षा पहल l भारत और ऑस्ट्रिया के बीच यह रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों को आर्थिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।यह सहयोग न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IndiaAustria #PMModi #GlobalPartnership #InternationalRelations #DefenseCooperation #StartupIndia #SkillDevelopment #CyberSecurity #EducationCollaboration #BreakingNews #WorldNews #Innovation

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें