Search
Close this search box.

नई दिल्ली: दिल्ली में EV ट्रांसपोर्ट को बड़ी रफ्तार: 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट सेवा का शुभारंभ

प्रदूषण मुक्त परिवहन की दिशा में बड़ा कदम, 2026 तक 7000 ईवी बसों का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:दिल्ली में EV ट्रांसपोर्ट को बड़ी रफ्तार: 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट सेवा का शुभारंभ,दिल्ली में स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए रेखा गुप्ता ने आज ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार मिशन मोड में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली में ईवी बसों की संख्या 4500 से अधिक हो चुकी है और 2026 के अंत तक इसे बढ़ाकर 7000 करने का लक्ष्य है, यह पहल दिल्ली में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आज दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए नई इंटरस्टेट ई-बस सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इससे यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया जिसमे मदनपुर खादर बस टर्मिनल का लोकार्पण और ईस्ट विनोद नगर डिपो में नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन हैLये प्रोजेक्ट्स दिल्ली के आधुनिक परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई सरकार ने नई ईवी पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर आकर्षक सब्सिडी देने की बात कही है, जिससे आम जनता को EV अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ती संख्या और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स यह संकेत देते हैं कि राजधानी तेजी से स्वच्छ और स्मार्ट परिवहन प्रणाली की ओर बढ़ रही है। यह पहल न केवल प्रदूषण कम करेगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव भी प्रदान करेगी।
दिल्ली में EV ट्रांसपोर्ट को बड़ी रफ्तार: 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट सेवा का शुभारंभ

DelhiAirport #SpiceJet #AkasaAir #AviationNews #DGCA #FlightSafety #BreakingNewsIndia #AirportIncident #AirTrafficControl #IndiaNews #AviationSafety

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें