नई दिल्ली: ‘दिव्य भारत’ संकलन लॉन्च: नीति आयोग की पहल से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान, नीति आयोग ने “दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक झलक” नामक एक विशेष संकलन का शुभारंभ किया। यह पहल भारत के विविध पर्यटन परिदृश्य को एक संरचित और गहन रूप में प्रस्तुत करने और देश-विदेश के यात्रियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस संकलन का विमोचन सुमन बेरी ने किया। इस अवसर पर निधि छिब्बर, भुवनेश कुमार और युगल जोशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ‘दिव्य भारत’ संकलन को यात्रियों के लिए एक सालभर के गाइड के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें भारत के पर्यटन स्थलों को मौसमी (सीजनल) आधार पर प्रस्तुत किया गया है। जिसमे ऐतिहासिक और विरासत स्थल,सांस्कृतिक परंपराएं और त्योहार और स्थानीय व्यंजन तथा कम प्रसिद्ध लेकिन आकर्षक पर्यटन स्थल शामिल हैंl
इस अवसर पर सुमन बेरी ने कहा कि पर्यटन विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और हर राज्य को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने केंद्र-राज्य सहयोग, डेटा आधारित नीति और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया।यह संकलन केवल घूमने-फिरने की जानकारी नहीं देता, बल्कि अनुभवात्मक (Experiential) पर्यटन को बढ़ावा देता है।
यानी यात्रियों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से जुड़ने का अवसर मिलेगा। ‘दिव्य भारत’ का उद्देश्य केवल लोकप्रिय स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि कम ज्ञात स्थानों को बढ़ावा देना,स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना हैl
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें Airbnb,Indian School of Public Policy,Indian Institute of Tourism and Travel Management, Internet and Mobile Association of India, यह साझेदारी पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद करेगी। पूरा प्रकाशन नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। ‘दिव्य भारत’ संकलन भारत के पर्यटन क्षेत्र को एक नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक विकास को भी मजबूत करेगी।
#DivyaBharat #NITIAayog #IndiaTourism #IncredibleIndia #TravelIndia #CulturalTourism #SustainableTourism #TourismDevelopment #ExploreIndia #IndianCulture #TourismPolicy








