भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस तरंगिनी 27 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण दौरे पर श्रीलंका के त्रिंकोमाली पत्तन पर पहुंचा। श्रीलंका नौसेना के पूर्वी नौसेना क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा विशाखापत्तनम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 में पोत की हालिया भागीदारी के बाद हुआ है।

पत्तन पर रुकने के दौरान, तरंगिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पूर्वी नौसेना क्षेत्र के डिप्टी कमांडर कमोडोर हरिथा जयदेवथे से भेंट की और नौकायन प्रशिक्षण में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। पोत ने श्रीलंकाई रक्षा कर्मियों, उनके परिवारों और प्रशिक्षु अधिकारियों को पोत पर परिचयात्मक दौरे के लिए आमंत्रित किया। पोत के पत्तन पर रुकने के दौरान सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों और प्रशिक्षण आदान-प्रदान की योजना बनाई गई है।
श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी से चयनित प्रशिक्षु अधिकारी तरंगिनी पोत से कोलंबो की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रशिक्षुओं को नौकायन प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।

आईएनएस तरंगिनी का यह दौरा भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री संबंधों और बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।
#Trincomalee Port
#Sri Lanka Navy
#India Sri Lanka Relations
#Colombo Naval Visit
#Trincomalee Sri Lanka News
#Indian Ocean Region Security
#South Asia Maritime Security
#Indian Navy training ship INS Tarangini Sri Lanka visit
#India Sri Lanka naval training cooperation 2026
#INS Tarangini Trincomalee port visit news
#Indian Navy international training mission
#India Sri Lanka defense partnership maritime cooperation










1 thought on “क्यों पहुंची ‘आईएनएस तरंगिनी’ श्रीलंका के त्रिंकोमाली !”
Good news