जैनेन्दर यादव
नई दिल्ली: NEET विवाद पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “जवाबदेही से भाग रही सरकार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और परीक्षा घोटालों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में जवाबदेही नाम की कोई चीज नहीं है और हर घोटाले में एक तय “जालसाजी मॉडल” अपनाया जाता है। राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले में करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा टूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट NTA अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से घोटाला हुआ, 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ और अब तक कई छात्र मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। राहुल गांधी ने कहा कि

“यह सरकार जवाबदेही लेने वाली नहीं, बल्कि जवाबदेही से भागने की मशीन बन चुकी है।”
राहुल गांधी और Indian Youth Congress (IYC) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर IYC कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया। राहुल गांधी ने सरकार से पांच बड़े सवाल पूछे हैं..
- धर्मेंद्र प्रधान को कब हटाया जाएगा?
- कथित भ्रष्ट NTA पर पूर्ण प्रतिबंध कब लगेगा?
- JPC जांच से सरकार क्यों भाग रही है?
- प्रभावित छात्रों को मुआवजा कब मिलेगा?
- प्रधानमंत्री कब चुप्पी तोड़ेंगे और माफी मांगेंगे?

राहुल गांधी ने उन छात्रों का भी जिक्र किया जिन्होंने परीक्षा विवाद के बाद आत्महत्या की। उन्होंने लखीमपुर खीरी के 21 वर्षीय छात्र ऋतिक मिश्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि: “ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है।” उन्होंने दावा किया कि 2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले सामने आए, 87 परीक्षाएं रद्द हुईं, 9 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन केवल एक मामले में सजा हुई।
National Students’ Union of India (NSUI) ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मांग की NTA को तुरंत भंग किया जाए, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। NEET पेपर लीक और परीक्षा घोटालों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

इस NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “NEET में जो घोटाला हुआ वह अच्छी बात नहीं है… किसी को पैसे कमाने हैं तो उसे सीधे रास्ते से कमाने चाहिए। हमारे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा है कि जो हुआ वह अच्छी बात नहीं है। इसका प्रभाव छात्रों पर पड़ता है। 3 छात्रों ने आत्महत्या की है…” वहीं केंद्र सरकार और NTA पहले ही परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाने की बात कह चुके हैं। मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखी जा रही है।
Rahul Gandhi on NEET NEET Paper Leak News Dharmendra Pradhan NEET NTA Controversy NEET Scam India Rahul Gandhi Statement NSUI Protest NEET Students Protest Education News India Exam Scam News










4 thoughts on “नई दिल्ली: NEET विवाद पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “जवाबदेही से भाग रही सरकार””
Pahle bhi me bola thaa ki investigation ke baad hin pata chalega ki who is or who r d culprits in this case. But don’t make it a political vendeta…
Right
Neet news
Neet