नई दिल्ली: दिल्ली में ‘NO PUC, NO FUEL’ नियम लागू: बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है उन्होने बुधवार को ‘NO PUC, NO FUEL’ नीति लागू करने का ऐलान किया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप पर ऐसे वाहनों को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी नहीं मिलेगा, जिनके पास वैध Pollution Under Control Certificate (PUC) प्रमाणपत्र नहीं होगा। दिल्ली सरकार के निर्देशों के अनुसार— बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, यह नियम सभी प्रकार के फ्यूल—पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG—पर लागू होगा तथा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्ती से नियम पालन के निर्देश जारी किए गए हैंl











2 thoughts on “नई दिल्ली: दिल्ली में ‘NO PUC, NO FUEL’ नियम लागू: बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल”
Puc
Good