Search
Close this search box.

राहुल गांधी का पंजाब कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश- “टीम प्लेयर बनो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/चंडीगढ़ | विशेष संवाददाता

पंजाब -बरनाला- रोहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट कहा कि पार्टी में सफलता केवल टीमवर्क से ही संभव है और कोई भी नेता संगठन से बड़ा नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनकी ओर से पंजाब की पूरी टीम को यह संदेश दिया जा रहा है कि पार्टी में व्यक्तिगत राजनीति नहीं, बल्कि सामूहिक नेतृत्व की भावना जरूरी है।

“एक खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता”

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में टीम भावना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने नेताओं को चेतावनी भरे अंदाज में कहा:

पार्टी से बड़ा कोई नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कोई नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने कहा: “टीम प्लेयर बनो, नहीं तो खरगे जी और मैं आपको ठीक कर देंगे।” राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बयान पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी गुटबाजी को लेकर एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

नेता विपक्ष ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिए बिना पंजाब में संगठन मजबूत नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं को यह समझना होगा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने से ही पार्टी को राज्य में सफलता मिल सकती है।

पंजाब राजनीति के संदर्भ में बयान अहम

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। पार्टी नेतृत्व राज्य में एकजुटता और संगठनात्मक अनुशासन पर जोर दे रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी का यह बयान तीन स्पष्ट संकेत देता है: पहला-गुटबाजी पर सख्ती, दुसरा संगठन सर्वोपरि नीति तीसरा आखिरी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले।

#Indian Politics News

#Opposition Leader India

#Congress Leadership News

#Political News India 2026

#Rahul Gandhi Speech

#Indian Political Updates

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “राहुल गांधी का पंजाब कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश- “टीम प्लेयर बनो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं””

Leave a Comment

और पढ़ें