Search
Close this search box.

केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों कहा “ऐतिहासिक” और “अनोखा” बजट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे “ऐतिहासिक” और “अनोखा” बताया। उन्होंने बजट को विकसित भारत@2047 के विजन के लिए मजबूत आधार और अवसरों का राजमार्ग करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बजट ऐतिहासिक है, क्योंकि यह देश की नारी शक्ति (महिला सशक्तिकरण) का सशक्त प्रतिबिंब दिखाता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत आज जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा और गति मिलेगी। यह बजट सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। यह एक अनोखा बजट है जो फिस्कल डेफिसिट कम करने, महंगाई नियंत्रित करने पर फोकस करता है, साथ ही उच्च पूंजीगत व्यय (Capex) और मजबूत आर्थिक विकास का संतुलन बनाता है। यह ट्रस्ट-बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन-सेंट्रिक आर्थिक ढांचे का प्रतीक है। यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। जो आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। यह बजट MSME को लोकल से ग्लोबल बनाने की ताकत देगा। यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देगा। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायो-फार्मा शक्ति मिशन, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल सेक्टर, हाई-टेक टॉय मैन्युफैक्चरिंग जैसे कदम वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को संबोधित करते हैं।आज का भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं है; हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। भारत-यूरोपीय संघ का हालिया समझौता (“मदर ऑफ ऑल डील्स”) युवाओं और MSME को अधिकतम लाभ पहुंचाएगा। ये बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। यह रोजगार सृजन, पूर्वोत्तर में पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर (फ्रेट कॉरिडोर, हाई-स्पीड रेल, टियर-2/3 शहरों का विकास) को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर भी पोस्ट करते हु.े लिखा है कि “The Union Budget reflects the aspirations of 140 crore Indians. It strengthens the reform journey and charts a clear roadmap for Viksit Bharat. #ViksitBharatBudget”

यह बजट समावेशी, सुधारोन्मुखी और भविष्योन्मुखी दर्शाती हैं। विपक्ष ने बजट पर अलग राय रखी है, लेकिन पीएम मोदी ने इसे विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Ib News
Author: Ib News

5 thoughts on “केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों कहा “ऐतिहासिक” और “अनोखा” बजट”

Leave a Comment

और पढ़ें