पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और Netflix ने मिलाया हाथ; भारत की संस्कृति, विरासत और पर्यटन को वैश्विक मंच पर मिलेगी नई पहचान
डॉ दीपक शर्मा
नई दिल्ली:Netflix और भारत सरकार की बड़ी साझेदारी: अब फिल्मों और वेब सीरीज में दिखे स्थानों की कर सकेंगे असली यात्रा, ‘As Seen on Netflix’ से जुड़ेगा Incredible India Portal, भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और Netflix ने भारत में Netflix के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल के तहत ‘As Seen on Netflix’ को अतुल्य भारत (Incredible India) डिजिटल पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे दर्शक फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाए गए भारतीय पर्यटन स्थलों की वास्तविक यात्रा की योजना बना सकेंगे।
नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और Netflix के Co-CEO टेड सारंडोस ने इस पहल का शुभारंभ किया। नई साझेदारी का उद्देश्य दुनिया भर के दर्शकों को भारत के उन खूबसूरत स्थलों तक पहुंचाना है जिन्हें Netflix की लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाया गया है।इसके माध्यम से दर्शकों को ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत, रंग-बिरंगे त्योहार और वन्यजीव पर्यटन व स्थानीय परंपराएं जैसे अनुभवों को वास्तविक रूप से देखने और महसूस करने का अवसर मिलेगा।

पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि अब Incredible India Digital Portal पर विशेष सेक्शन बनाया जाएगा, जहां उपयोगकर्ता उन भारतीय स्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जो Netflix की फिल्मों और सीरीज में दिखाई गई हैं।सइससे पर्यटन को डिजिटल माध्यम से नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- “सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि संस्कृति, विरासत और पर्यटन के बीच एक मजबूत सेतु है। भारत की हर कहानी दुनिया के किसी न किसी व्यक्ति को भारत आने और यहां की संस्कृति को करीब से देखने के लिए प्रेरित कर सकती है।”
उन्होंने कहा कि Netflix के साथ यह साझेदारी भारत की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सॉफ्ट पावर को नई ऊंचाई देगी। भारत की कहानियां, परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत पूरी दुनिया को आकर्षित करने की क्षमता रखती हैं। स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली कहानियों को वास्तविक पर्यटन अनुभव से जोड़ना भारत की सांस्कृतिक कूटनीति (Soft Power Diplomacy) को मजबूत करेगा।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कहानी कहने (Storytelling) की शक्ति पर्यटन को प्रभावित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार और क्रिएटिव इंडस्ट्री के बीच यह साझेदारी पर्यटन को बढ़ावा देगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत करेगी और रोजगार के अवसर बढ़ाएगी व सतत पर्यटन (Sustainable Tourism) को प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम के दौरान दो विशेष फिल्में भी प्रदर्शित की गईं पहली भारत के वन्यजीवों पर आधारित फिल्म-पर्यटन मंत्रालय और Netflix द्वारा संयुक्त रूप से तैयार इस फिल्म में भारत की जैव विविधता, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव पर्यटन को प्रदर्शित किया गया। दूसरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर विशेष फिल्म- संस्कृति मंत्रालय और Netflix के सहयोग से तैयार फिल्म में भारत की प्राचीन विरासत, कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि Netflix जैसे वैश्विक OTT प्लेटफॉर्म के साथ यह साझेदारी भारत के पर्यटन उद्योग के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इससे विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, फिल्म पर्यटन (Film Tourism) को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार मजबूत होगा तथा सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी।
नई पहल के तहत दर्शकों को केवल स्क्रीन पर भारत देखने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें उन वास्तविक स्थानों की यात्रा के लिए प्रेरित किया जाएगा जहां उनकी पसंदीदा फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हुई है। सरकार का मानना है कि यह पहल भारत को Experiential Tourism Destination के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Netflix India Incredible India Film Tourism As Seen on Netflix Tourism Ministry Gajendra Singh Shekhawat OTT Tourism India Tourism Cultural Tourism Netflix Partnership
#Netflix #IncredibleIndia #Tourism #IndiaTourism #FilmTourism #TravelIndia #Culture #OTT #SoftPower #GajendraSinghShekhawat #Heritage #Travel #ExploreIndia #NetflixIndia









