देश की रक्षा वित्त व्यवस्था को मिला नया नेतृत्व।
रक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव।
अरुण कुमार
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: अलका नांगिया अरोड़ा ने संभाला CGDA का पदभार, तीन दशक का अनुभव देश की रक्षा वित्त व्यवस्था को देगा नई दिशा, इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS) की 1991 बैच की वरिष्ठ अधिकारी अलका नांगिया अरोड़ा ने 1 अगस्त 2026 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (Controller General of Defence Accounts – CGDA) का पदभार संभाल लिया। रक्षा वित्त, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली अलका नांगिया अरोड़ा की नियुक्ति को रक्षा मंत्रालय के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
उन्होंने देश के विभिन्न मंत्रालयों और रक्षा प्रतिष्ठानों में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और अब वे देश की रक्षा लेखा एवं वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का नेतृत्व करेंगी। अलका नांगिया अरोड़ा ने गढ़वाल विश्वविद्यालय, देहरादून से उच्च शिक्षा प्राप्त की और IIT रुड़की की पूर्व छात्रा हैं तथा IIM बेंगलुरु एवं ISB मोहाली से उन्नत प्रबंधन एवं नेतृत्व प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
अलका नांगिया अरोड़ा ने भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों और संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। जिसमे कृषि मंत्रालय के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, MSME मंत्रालय में संयुक्त सचिव और Central Cottage Industries Corporation of India Ltd. की प्रबंध निदेशक व वस्त्र मंत्रालय में हस्तशिल्प के लिए अपर विकास आयुक्त रही हैं। उन्होंने कृषि अनुसंधान, खरीद नीति, सार्वजनिक वित्त और हस्तशिल्प विकास से जुड़े कई बड़े सुधारात्मक कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने दमदम ऑर्डनेंस फैक्ट्री (कोलकाता) से की, इसके बाद उन्होंने रक्षा लेखा विभाग (Defence Accounts Department) में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया जहां Naval Dockyard Mumbai में Financial Advisor, Army Eastern Command की Financial Advisor, Area Accounts Office Kolkata की प्रमुख, Western Air Command की Integrated Financial Advisor और Army Hospital Research & Referral (AHRR) की IFA तथा Air Force Headquarters की Principal IFA प्रमुख जिम्मेदारियां निभाई। CGDA मुख्यालय में उन्होंने Additional CGDA और Special CGDA के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिट सिस्टम, डिजिटल आईटी सिस्टम, प्रशिक्षण और रक्षा लेखा सुधार तथा Integrated Financial Advisory System को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद है जिसमे CGDA का कार्य-रक्षा मंत्रालय का वित्तीय प्रबंधन, तीनों सेनाओं के वेतन एवं पेंशन, रक्षा खरीद की वित्तीय निगरानी, रक्षा व्यय का ऑडिट और वित्तीय पारदर्शिता तथा डिजिटल रक्षा लेखा प्रणाली का संचालन करना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अलका नांगिया अरोड़ा के अनुभव से रक्षा वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, डिजिटल फाइनेंस सिस्टम, तेज ऑडिट प्रक्रिया और रक्षा खरीद प्रक्रिया में सुधार व वित्तीय जवाबदेही को और मजबूती मिलेगी।
Alka Nangia Arora Controller General of Defence Accounts Defence Accounts Department IDAS Officer Defence Ministry रक्षा लेखा महानियंत्रक अलका नांगिया अरोड़ा रक्षा मंत्रालय Defence Finance Indian Defence Accounts Service Defence News Hindi Government Appointment Defence Accounts
#CGDA, #DefenceAccounts, #DefenceMinistry, #IDAS, #IndianArmy, #IndianNavy, #IndianAirForce, #GovernmentAppointment, #PublicFinance, #DefenceNews, #BreakingNews, #IndiaNews, #HindiNews,










1 thought on “नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: अलका नांगिया अरोड़ा ने संभाला CGDA का पदभार, तीन दशक का अनुभव देश की रक्षा वित्त व्यवस्था को देगा नई दिशा,”
Cgda