‘समुद्र प्रदक्षिणा’ मिशन सफल, राजनाथ सिंह बोले- हर भारतीय बेटी के लिए प्रेरणा हैं ये अधिकारी।
भारत की बेटियों ने दुनिया के सबसे कठिन समुद्री मार्ग पार कर बनाया नया रिकॉर्ड।
बीरेन्द्र दास
नई दिल्ली:314 दिनों की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा पूरी कर लौटीं तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ टीम को किया सम्मानित, भारत की नारी शक्ति, त्रि-सेवा एकता और समुद्री सामर्थ्य का अभूतपूर्व उदाहरण पेश करते हुए भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की तीन महिला अधिकारियों ने भारतीय सैन्य इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है।

30 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में इन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने भारतीय सेना के नौकायन पोत (IASV) त्रिवेणी पर सवार होकर भारत की पहली त्रि-सेवा पूर्ण महिला विश्व समुद्री यात्रा ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को सफलतापूर्वक पूरा किया।

महिला अधिकारियों ने लगभग 314 दिनों में पूरी की 25,500 समुद्री मील की ऐतिहासिक यात्रा, चार महासागरों और अनेक देशों के विश्व के सबसे कठिन समुद्री मार्गों को पार करते हुए भारत लौटकर इतिहास रच दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह मिशन केवल एक समुद्री अभियान नहीं बल्कि नारी शक्ति, भारतीय सेना की एकता-साहस और नेतृत्व तथा आत्मविश्वास का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा- “आपने यह साबित कर दिया कि शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व किसी महिला या पुरुष तक सीमित नहीं हैं।”
रक्षा मंत्री ने कहा कि “भारत की हर बेटी आपको देखकर यह विश्वास कर सकती है कि वह भी समुद्र पार कर दुनिया जीत सकती है।” उन्होंने कहा कि इस अभियान ने वर्षों पुरानी उन धारणाओं को तोड़ दिया है जिनमें माना जाता था कि महिलाएं कठिन सैन्य अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर सकतीं।

महिला अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को बताया कि अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था और लगातार बदलते समुद्री मौसम का सामना करना पड़ा जिसमे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की कठिनाइयाँ आईं लेकिन राष्ट्र के सम्मान ने उन्हें हर चुनौती से लड़ने की प्रेरणा दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के अधिकारी एक ही जहाज पर एक साझा मिशन के लिए निकले। ये ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ बना त्रि-सेवा एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा- “यदि हम साथ मिलकर आगे बढ़ें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।” इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान टीम ने सभी देशांतर रेखाओं को पार किया, भूमध्य रेखा को दो बार पार किया, अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) पार की और विश्व के तीन महान केपों का चक्कर लगाया-Cape Leeuwin, Cape Horn, Cape of Good Hope इस प्रकार विश्व समुद्री भ्रमण के सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा किया।
इस मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में Drake Passage पार करना इसे दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री मार्गों में गिना जाता है। इसके साथ ही टीम ने Cape Horn का सफलतापूर्वक चक्कर लगाया। इस उपलब्धि के बाद भारतीय महिला अधिकारियों को विश्व प्रसिद्ध Cape Horners Community की सदस्यता प्राप्त हुई। यह सम्मान दुनिया के चुनिंदा समुद्री नाविकों को ही मिलता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस मिशन ने दुनिया को दिखाया कि भारत-रक्षा तकनीक, समुद्री इंजीनियरिंग और स्वदेशी क्षमता व तकनीकी उत्कृष्टता में किसी भी विकसित देश से पीछे नहीं है। यात्रा के दौरान IASV त्रिवेणी ने विभिन्न देशों के बंदरगाहों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने भारतीय संस्कृति, समुद्री परंपराओं और सैन्य पेशेवर क्षमता व भारत की वैश्विक मित्रता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इससे मित्र देशों के साथ भारत के संबंध और मजबूत हुए।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार मिशन की सफलता के पीछे लगभग दो वर्षों का कठिन प्रशिक्षण, चौबीसों घंटे कार्यरत तटीय सहायता नेटवर्क और अनेक सैन्य एवं तकनीकी एजेंसियों का सहयोग व आधुनिक समुद्री योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर तथा तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समुद्र प्रदक्षिणा मिशन, IASV Triveni News, Rajnath Singh Latest News, Indian Navy Women Officers, Tri Service Women Expedition, Indian Armed Forces News Hindi, Cape Horn Mission India, Military News India, Defence News Hindi, Women Officers India
#SamudraPradakshina #IndianNavy #IndianArmy #IndianAirForce #RajnathSingh #NariShakti #WomenInUniform #DefenceNews #MilitaryNews #India #Maritime #IndianDefence #CapeHorn #WorldVoyage #IASVTriveni










2 thoughts on “नई दिल्ली:314 दिनों की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा पूरी कर लौटीं तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ टीम को किया सम्मानित,”
Shandar
Good