Search
Close this search box.

नई दिल्ली/अहमदाबाद: भारतीय रेल का ऐतिहासिक कारनामा: वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार Live Heart पहुंचा, बची मरीज की जिंदगी,

New Delhi/Ahmedabad: Historic feat of Indian Railways: Live Heart arrived for the first time on Vande Bharat Express, saving the life of a patient.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली बार वंदे भारत बनी ‘Life Saver’! Live Heart लेकर दौड़ी ट्रेन

सूरत से अहमदाबाद तक वंदे भारत बनी उम्मीद की ट्रेन, Live Heart पहुंचाकर बचाई जिंदगी

अरुण कुमार

नई दिल्ली/अहमदाबाद: भारतीय रेल का ऐतिहासिक कारनामा: वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार Live Heart पहुंचा, बची मरीज की जिंदगी, भारतीय रेल ने स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय (Live Heart) का सफलतापूर्वक परिवहन किया है। यह मिशन न केवल भारतीय रेल की तकनीकी क्षमता और समयपालन का उदाहरण है, बल्कि यह भी साबित करता है कि रेलवे अब जीवन बचाने वाले अभियानों का भी अहम हिस्सा बन चुकी है।

जीवित हृदय को सूरत से अहमदाबाद तक ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से निर्धारित समय में सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके बाद इसे यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद ले जाकर मरीज के हृदय प्रत्यारोपण (Heart Transplant) के लिए उपयोग किया गया।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से अस्पताल तक हृदय को पहुंचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और गुजरात राज्य पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। इस विशेष व्यवस्था के कारण हृदय को अस्पताल तक बिना किसी बाधा के रिकॉर्ड समय में पहुंचाया गया, जिससे प्रत्यारोपण प्रक्रिया समय पर शुरू हो सकी।
इस मिशन की सफलता के पीछे कई एजेंसियों का अभूतपूर्व तालमेल रहा। इनमें भारतीय रेल, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), गुजरात पुलिस, चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम और अंग प्रत्यारोपण समन्वयक व रेलवे के विभिन्न विभाग शामिल रहे। सभी एजेंसियों ने मिलकर सुनिश्चित किया कि जीवन बचाने वाले इस अभियान में एक भी मिनट की देरी न हो।
अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा “यह भारतीय रेल के लिए गर्व और संतोष का क्षण है। वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय का सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन हमारे लिए केवल परिवहन नहीं बल्कि मानवता की सेवा है।” उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में समय का प्रत्येक सेकंड महत्वपूर्ण होता है और रेलवे ने अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाई।
यह मिशन कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। पहली बार वंदे भारत से Live Heart का परिवहन, भारतीय रेल की चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं में नई भूमिका, तेज रफ्तार और समयपालन का उत्कृष्ट उदाहरण और रेलवे, पुलिस और डॉक्टरों के बीच बेहतरीन समन्वय व भविष्य में अंग प्रत्यारोपण के लिए नई संभावनाओं का रास्ता तैयार किया है। Live Organ Transport में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। हृदय को सीमित समय के भीतर प्रत्यारोपण केंद्र तक पहुंचाना जरूरी होता है। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस की गति, समयपालन और विश्वसनीयता इस मिशन की सबसे बड़ी ताकत साबित हुई।
अब तक भारतीय रेल यात्रियों और माल परिवहन के लिए जानी जाती थी, लेकिन यह मिशन बताता है कि रेलवे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ी भूमिका निभा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में ट्रेनों के जरिए देशभर में अंग प्रत्यारोपण मिशनों को और तेज एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।
  • Vande Bharat Live Heart
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • Live Heart Transport
  • भारतीय रेल
  • Heart Transplant
  • Green Corridor
  • RPF
  • Gujarat Police
  • Indian Railways News
  • Health News Hindi
  • Ahmedabad Heart Transplant
  • Surat News
  • Medical Emergency
  • Breaking News Hindi
  • #VandeBharat, #IndianRailways, #LiveHeart, #HeartTransplant, #GreenCorridor, #HealthNews, #RailwayNews, #Ahmedabad, #Surat, #MedicalEmergency, #BreakingNews, #IndiaNews, #RPF, #Healthcare, #Humanity,
Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली/अहमदाबाद: भारतीय रेल का ऐतिहासिक कारनामा: वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार Live Heart पहुंचा, बची मरीज की जिंदगी,”

Leave a Comment

और पढ़ें