NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP का आन्दोलन खत्म
आखिर क्यों देना पड़ा धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा? जानिए पूरी कहानी
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन,
शिक्षा मंत्री ने छोड़ा पद छात्रों के दबाव के आगे झुकी सरकार?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जंतर-मंतर आंदोलन का असर,
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा धर्मेंद्र प्रधान का युवाओं के नाम भावुक संदेश वायरल
NEET विवाद पर सरकार का बड़ा फैसला
पेपर लीक पर राजनीति तेज, धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा मंत्रालय
CJP आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चर्चा में
शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की शुरुआत?
अरुण निशाना | विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली:NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक संदेश जारी, देशभर में NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर कई सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजने की जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला उन्होंने देश के युवाओं की भावनाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।

इस्तीफे के साथ जारी अपने विस्तृत संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने अपने चार दशक के सार्वजनिक जीवन में शिक्षा और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद सरकार ने तुरंत परीक्षा रद्द कर CBI जांच के आदेश दिए और पुनः परीक्षा आयोजित कराई।

अपने संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “भारत की युवाशक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। मैं नहीं चाहता कि छात्र कानूनी पेचीदगियों और राजनीतिक विवादों में उलझें।” उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले वर्ष से NEET परीक्षा को Computer Based Test (CBT) मोड में कराने का निर्णय लिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के पीछे कई कारण रहे जैसेकि NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश, विपक्ष द्वारा लगातार नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग, कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार धरना और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर उठे सवाल तथा सरकार पर बढ़ता सार्वजनिक दबाव हालांकि सरकार की ओर से इस निर्णय को लेकर आधिकारिक विस्तृत स्पष्टीकरण का इंतजार है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुरुआत से ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। पार्टी के अनुसार उनकी तीन प्रमुख मांगें थीं पहला धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दुसरा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेना तथा कथित रूप से प्रभावित परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा, दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन को ख़त्म करने का किया एलान, कहा- हमारी मांगे मान ली गई हैं, सभी छात्रों से आंदोलन वापस लेकर घर जाने की अपील की है।

आपको बता दें कि आंदोलन को उस समय और गति मिली जब शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर सोनम वांगचुक भी छात्रों के समर्थन में सामने आए। और बताया गया कि उन्होंने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद आंदोलन को देशव्यापी समर्थन मिलने लगा।
सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई कदमों की घोषणा की है जिसमे पेपर लीक मामलों की CBI जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट, Computer Based Test (CBT) और सार्वजनिक परीक्षा कानून में संशोधन व परीक्षा माफिया के खिलाफ सख्त दंड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इस्तीफा केवल पहली मांग पूरी होना है, 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय होनी चाहिए और छात्रों से माफी मांगी जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य की परीक्षा प्रणाली, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई बहस शुरू कर सकता है।
#NEET Paper Leak, #Dharmendra Pradhan Resignation, #NEET 2026, #Education Minister News, #CJP Protest, #Jantar Mantar Protest, #NEET Scam, #Paper Leak India, #Education News Hindi, #Breaking News, #NEET 2026, #Paper Leak, #Dharmendra Pradhan, #Education Minister, #NEET Protest, #CJP, #Student Protest, #Exam Reform, #Breaking News, #Education News









