Search
Close this search box.

नई दिल्ली: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने साझा किया बेस्ट एक्टर अवॉर्ड,

New Delhi: 72nd National Film Awards 2024: 'Article 370' wins Best Film, Yami Gautam Best Actress, Mammootty and Kartik Aaryan share Best Actor award,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🏆 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 घोषित!

🎬 Article 370 बनी Best Film
🌟 यामी गौतम बनीं Best Actress
🎭 कार्तिक आर्यन और ममूटी बने Best Actor
🎥 रणदीप हुड्डा को मिला Best Debut Director Award

IB News Desk

नई दिल्ली: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने साझा किया बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2024) की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष ‘आर्टिकल 370’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित स्वर्ण कमल पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि अभिनेत्री यामी गौतम को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इस बार संयुक्त रूप से ममूटी (ब्रह्मयुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) को मिला। वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा को उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष जयराज, नॉन-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष असीम सिन्हा और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष ए. चंद्रशेखर ने की।

2024 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘आर्टिकल 370’ सबसे बड़ी विजेता फिल्मों में शामिल रही। जिसमे फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – यामी गौतम और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) – शाश्वत सचदेव पुरस्कार मिले हैं। फिल्म के निर्माता जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज तथा निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले को स्वर्ण कमल सम्मान प्रदान किया जाएगा।
‘आर्टिकल 370’ में दमदार अभिनय के लिए यामी गौतम को पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उनके अभिनय की पूरे देश में सराहना हुई और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ।

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दो दिग्गजों ने साझा किया बेस्ट एक्टर अवॉर्ड ममूटी – ब्रह्मयुगम (मलयालम) व कार्तिक आर्यन – चंदू चैंपियन (हिंदी) दोनों कलाकारों के अभिनय को जूरी ने समान रूप से उत्कृष्ट माना।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के निर्देशन के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को Best Debut Director का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
कल्कि 2898 AD को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (बेहतरीन मनोरंजन) व सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का मिला है।
अमरन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्यूजिक
पुष्पा: द रूल पार्ट-02 को सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन
भूल भुलैया 3 को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन
स्त्री 2 को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी
मैदान को सर्वश्रेष्ठ गीत राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
जबकि अन्य प्रमुख अभिनय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता संजय मिश्रा – भक्षक
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-सचना नामिदास – महाराजा और रूपाश्री वरकाडी – मिथ्या
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार में आतिश एस शेट्टी, अरुणदेव पोथुला व रिद्धिमान बनर्जी
क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
भाषाविजेता फिल्म
हिंदीश्रीकांत
तमिलरायन
तेलुगुकमिटी कुर्रोलु
मलयालमफेमिनिची फातिमा
मराठीमुक्काम पोस्ट बोंबीलवाड़ी
बंगालीचलचित्र एकों
कन्नड़मिथ्या
गुजरातीमारन
ओड़ियालहरि
असमियाजुईफूल

नॉन-फीचर फिल्म पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म- भंगार
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री- राम-नामी
सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म- Touched As Water
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म- हमसफर
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिये सर्वश्रेष्ठ पुस्तक- नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननगागी: कन्नड़ सिनेमाद तत्व मत्तू राजकीय
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक- संजीव श्रीवास्तव (हिंदी)
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय सिनेमा केवल व्यावसायिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकार, तकनीकी उत्कृष्टता, अभिनय, निर्देशन और नवाचार के स्तर पर भी विश्वस्तरीय पहचान बना रहा है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, कन्नड़, बंगाली और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों को समान सम्मान देकर भारतीय सिनेमा की समृद्ध विविधता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024, National Film Awards 2024, Article 370 Best Film, यामी गौतम राष्ट्रीय पुरस्कार, कार्तिक आर्यन Best Actor, ममूटी राष्ट्रीय पुरस्कार, रणदीप हुड्डा, Pushpa 2 Award, Kalki 2898 AD Award, भारतीय सिनेमा, National Awards Winners List, Best Actress India, Best Film India

#72वेंराष्ट्रीयफिल्मपुरस्कार #NationalFilmAwards2024 #Article370 #YamiGautam #KartikAaryan #Mammootty #RandeepHooda #Pushpa2 #Kalki2898AD #Stree2 #BhoolBhulaiyaa3 #IndianCinema #Bollywood #FilmAwards #EntertainmentNews #IBNews #BreakingNews #Cinema #Movies #GoogleDiscover

Ib News
Author: Ib News

4 thoughts on “नई दिल्ली: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने साझा किया बेस्ट एक्टर अवॉर्ड,”

Leave a Comment

और पढ़ें