Search
Close this search box.

नई दिल्ली: जल संचय जन भागीदारी: ‘कैच द रेन’ अभियान को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में जल संरक्षण का महाअभियान,

New Delhi: Public participation in water conservation: 'Catch the Rain' campaign gains new momentum, a massive water conservation campaign launched across the country on the call of PM Modi.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 जुलाई–4 अगस्त 2026 तक राष्ट्रव्यापी अभियान, प्रधानमंत्री मोदी का जल संरक्षण पर विशेष आह्वान

27 लाख भूजल पुनर्भरण संरचनाएं (JSJB 1.0), 1.5 करोड़ से अधिक संरचनाएं (JSJB 2.0)

वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन का स्वरूप, पंचायतों, महिलाओं, युवाओं और समुदायों की भागीदारी

अरुण कुमार

नई दिल्ली: जल संचय जन भागीदारी: ‘कैच द रेन’ अभियान को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में जल संरक्षण का महाअभियान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण (28 जून 2026) में वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को बचाने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के आह्वान के बाद पूरे देश में 4 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक ‘जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन’ अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया गया।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन, जलाशयों की क्षमता बढ़ाना, वृक्षारोपण और जनभागीदारी को मजबूत करना है ताकि भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “कैच द रेन मिशन के जरिए हमें वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को मिलकर बचाना है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वर्षा जल की हर बूंद का संरक्षण सामूहिक प्रयास से करें।”

देशभर में प्रत्येक घर, सोसायटी एवं संस्थान में वर्षा जल संचयन प्रणाली, रिचार्ज पिट एवं रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण,अनुपयोगी बोरवेलों को भूजल पुनर्भरण के लिए पुनर्जीवित करना, बावड़ी, कुएं एवं पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्स्थापन और तालाबों एवं जलाशयों की गाद हटाकर जलधारण क्षमता बढ़ाना तथा जल संरक्षण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैसे कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है

6 सितंबर 2024 को गुजरात के सूरत से शुरू किए गए जल संचय जन भागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की और लक्ष्य: 10 लाख भूजल पुनर्भरण संरचनाएं व उपलब्धि: 27 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण है। यह अभियान Community, CSR और Cost यानी 3C मॉडल पर आधारित रहा।
1 जून 2025 से शुरू हुए JSJB 2.0 में सरकार ने 1 करोड़ भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का लक्ष्य रखा था। 1.5 करोड़ से अधिक संरचनाएं व लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक सफलता मिली है, वर्तमान में इन संरचनाओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
1 जून 2026 से शुरू हुए “जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन” में अभियान के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण को राष्ट्रीय जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया जिसमे मुख्य फोकस-वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल भंडारण, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला और सामुदायिक सहभागिता व कम लागत वाले स्थानीय समाधान किये गये हैं। अभियान को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है जैसेकि विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-G RAM-G), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY), पर ड्रॉप मोर क्रॉप, जल निकायों का पुनर्जीवन, CAMPA और वित्त आयोग अनुदान तथा राज्य सरकारों की योजनाएं शामिल हैं।
इस अभियान में जनभागीदारी पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है-ग्राम पंचायत, नगर निकाय, महिला स्वयं सहायता समूह, युवा, विद्यालय एवं कॉलेज और सामाजिक संस्थाएं तथा स्थानीय समुदाय को शामिल किया जा रहा है।
Catch The Rain अभियान की यात्रा 2021 मे जहां वर्षा हो, जब वर्षा हो, वहीं संचयन हो-Rainwater Harvesting और Geo Tagging व जल शक्ति केंद्र। 2022 मे जलाशयों का पुनर्जीवन और Wetlands विकास व Springshed Management है। 2023 में 150 जल संकट वाले जिले और पेयजल स्रोत मजबूत करना व Ground Water Recharge था। 2024 में नारी शक्ति से जल शक्ति-महिलाओं के नेतृत्व में जल संरक्षण, जलाशयों की सफाई औऱ बोरवेल पुनर्जीवन तथा वृक्षारोपण था।
देशभर में स्थापित जल शक्ति केंद्र जल संरक्षण के तकनीकी एवं जागरूकता केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनके माध्यम से-तकनीकी मार्गदर्शन, वर्षा जल संचयन प्रशिक्षण और जिला प्रशासन सहयोग व जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
सरकार का मानना है कि विकसित भारत के लिए जल सुरक्षा-जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन भविष्य के कृषि विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन से मुकाबले और जल सुरक्षा की मजबूत नींव बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण आज केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

Catch The Rain 2026 जल संचय जन भागीदारी जल शक्ति अभियान Rain Water Harvesting Ground Water Recharge प्रधानमंत्री मोदी मन की बात Water Conservation India जल संरक्षण अभियान वर्षा जल संचयन

#CatchTheRain #WaterConservation #JalShakti #RainWaterHarvesting #PMModi #MannKiBaat #GroundWater #JalSanchay #WaterSecurity #ClimateAction #SustainableDevelopment #India #RuralDevelopment #SaveWater #HarBoondKiKeemat

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: जल संचय जन भागीदारी: ‘कैच द रेन’ अभियान को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में जल संरक्षण का महाअभियान,”

Leave a Comment

और पढ़ें