Search
Close this search box.

जींद (हरियाणा):PM Modi Haryana Visit: जींद से देश की पहली Hydrogen Train लॉन्च, ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,

Jind (Haryana): PM Modi Haryana Visit: Country's first Hydrogen Train launched from Jind, development projects worth ₹14,700 crore inaugurated,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत कॉरिडोर पर शुरू।

विश्व की सबसे शक्तिशाली 3200 HP हाइड्रोजन ट्रेन।

10 कोच वाली पूरी तरह स्वदेशी ट्रेन।

नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल राष्ट्र को समर्पित।

एक्सप्रेसवे और हाईवे परियोजनाओं से बेहतर कनेक्टिविटी।

कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला। किसानों, खिलाड़ियों और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं।

IB News Desk

जींद (हरियाणा):PM Modi Haryana Visit: जींद से देश की पहली Hydrogen Train लॉन्च, ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिसे भारतीय रेल के हरित एवं आधुनिक भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जींद आज केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के विकास इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने इसे “ग्रीन ट्रांसपोर्ट और आधुनिक भारत की नई शुरुआत” बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जींद-सोनीपत के बीच 90 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर भारत की पहली Hydrogen Powered Train को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की रेल हाइड्रोजन ऊर्जा से चलेगी और भारत ने इस दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ा दिया है। हाइड्रोजन ट्रेन की विशेषताएं-विश्व की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन,3200 हॉर्सपावर की क्षमता, 10 कोच वाली ट्रेन, पूरी तरह धुआं रहित (Zero Emission) और पूर्णतः Make in India तकनीक तथा भारतीय इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में अभी बहुत कम देशों के पास यह तकनीक है और भारत ने पहले ही प्रयास में 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित कर अपनी क्षमता साबित की है।
प्रधानमंत्री ने रेल, सड़क, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। स्वास्थ्य क्षेत्र मे पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज (भिवानी), महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल (नारनौल),इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी और मेडिकल शिक्षा को नया विस्तार मिलेगा।
सड़क एवं हाईवे-दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबाला-काला अंब फोरलेन परियोजना। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को लाभ मिलेगा, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन बढ़ेगा व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत में केवल 30% रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि अब भारत का लगभग 99% रेल नेटवर्क और हरियाणा का 100% रेल नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसी कारण वैश्विक तेल संकट के बावजूद भारतीय रेल बिना रुके संचालित होती रही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करेगी बल्कि नए कारखाने स्थापित होंगे, हाइड्रोजन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा और युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेगा व हरियाणा नई ग्रीन इंडस्ट्री का केंद्र बनेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान खेल क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सहयोग पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय खेल नीति, खेलो इंडिया, TOPS (Target Olympic Podium Scheme) और 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स व 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सरकार खिलाड़ियों की तैयारी के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के किसानों को PM-KISAN के तहत लगभग ₹8,000 करोड़ मिल चुके हैं। केवल जींद जिले के किसानों को ₹600 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है।
प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में बनने वाले नए सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय गुरु परंपरा, सिख इतिहास और भारतीय संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से पहले स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा “स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली बनाना होगा।” भारत ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, Make in India दुनिया के सामने नई मिसाल पेश कर रहा है, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत की नींव है और किसान, युवा और खिलाड़ी भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा हरियाणा विकसित भारत का महत्वपूर्ण इंजन बनेगा।

PM Modi Haryana, Hydrogen Train India, जींद समाचार, हरियाणा विकास परियोजना, 14700 करोड़ परियोजना, Hydrogen Powered Train, Indian Railways, नरेंद्र मोदी, Haryana News, Railway News India

#PMModi #Haryana #Jind #HydrogenTrain #IndianRailways #MakeInIndia #ViksitBharat #Infrastructure #GreenEnergy #RailwayNews #NitinGadkari #Development #PMKisan #DigitalIndia #NewIndia

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “जींद (हरियाणा):PM Modi Haryana Visit: जींद से देश की पहली Hydrogen Train लॉन्च, ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,”

Leave a Comment

और पढ़ें