⚡ सिर्फ 1 मिनट में 80% चार्ज!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बना दी भविष्य की बैटरी!
🔋 Fast Charging
🚗 EV Ready
📱 Smartphone Friendly
♻️ Sustainable Technology
भारत की यह खोज बदल सकती है पूरी बैटरी इंडस्ट्री!
IB News Desk | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
नई दिल्ली:भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता: 1 मिनट में 80% चार्ज होने वाली नई Lithium-Ion बैटरी तकनीक विकसित, EV सेक्टर में आएगी क्रांति, भारत के वैज्ञानिकों ने ऊर्जा भंडारण (Energy Storage) के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत आने वाले इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (IACS) और एस.एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज (SNBNCBS) के शोधकर्ताओं ने लिथियम-आयन बैटरियों के लिए एक नया छिद्रयुक्त कार्बनिक (Porous Organic) एनोड पदार्थ विकसित किया है। यह नई तकनीक भविष्य में ऐसी बैटरियों का मार्ग प्रशस्त कर सकती है, जो सिर्फ एक मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएं और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखें।
यह शोध इलेक्ट्रिक वाहन (EV), स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
आज दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही ऐसी बैटरियों की मांग भी लगातार बढ़ रही है जो तेजी से चार्ज हों, अधिक ऊर्जा स्टोर करें, लंबे समय तक टिकाऊ रहें और बार-बार चार्ज होने पर भी क्षमता न खोएं व सुरक्षित और कम लागत वाली हों। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नया कोवेलेंट ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (COF) इन सभी चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है।
शोधकर्ताओं ने एक विशेष प्रकार का छिद्रयुक्त कार्बनिक पदार्थ (Porous Organic Material) तैयार किया है, जिसे Covalent Organic Framework (COF) कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें मौजूद सूक्ष्म छिद्र (Nano-sized pores) लिथियम आयनों को बहुत तेजी से आने-जाने की सुविधा देते हैं। यही तेज आयन परिवहन बैटरी की चार्जिंग स्पीड को कई गुना बढ़ा देता है।
शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि बैटरी केवल 1 मिनट में लगभग 80% चार्ज हो गई, कई बार चार्ज और डिस्चार्ज होने के बाद भी इसकी क्षमता लगभग स्थिर बनी रही और बैटरी की संरचनात्मक मजबूती में कोई विशेष कमी नहीं आई।
इस शोध की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि विकसित COF सामग्री केवल Lithium-Ion ही नहीं बल्कि Sodium-Ion को भी संग्रहित करने में सक्षम पाई गई। इससे भविष्य में कम लागत वाली बैटरियां और अधिक सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां तथा ऊर्जा भंडारण के नए विकल्प विकसित किए जा सकेंगे।
इस महत्वपूर्ण शोध का नेतृत्व किया- IACS: डॉ. उर्मीमाला मैत्रा
SNBNCBS: डॉ. प्रदीप पचफुले, दोनों संस्थानों की संयुक्त शोध टीम ने यह नई तकनीक विकसित की है।
नई सामग्री की वजह से बैटरियों में तेज चार्जिंग, अधिक ऊर्जा संग्रहण, बेहतर आयु, कम लागत और अधिक सुरक्षा व उच्च दक्षता जैसी विशेषताएं विकसित की जा सकती हैं।
यदि यह तकनीक व्यावसायिक स्तर पर अपनाई जाती है तो EV चार्जिंग समय मिनटों में सिमट सकता है, चार्जिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें कम होंगी और बैटरी लाइफ बेहतर होगी तथा वाहन की लागत भी कम हो सकती है।
नई तकनीक का उपयोग भविष्य में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, ड्रोन और मेडिकल उपकरण व ऊर्जा भंडारण सिस्टम में भी किया जा सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह तकनीक Renewable Energy Storage, Solar Power Systems, Wind Energy Storage, Smart Grid जैसे क्षेत्रों में भी उपयोगी साबित हो सकती है। यह शोध दर्शाता है कि सहसंयोजक कार्बनिक ढांचों (COFs) का वैज्ञानिक डिजाइन-आयन परिवहन, ऊर्जा संग्रहण और संरचनात्मक स्थिरता को एक साथ बेहतर बना सकता है। इससे भविष्य में कम लागत वाली, सुरक्षित और तेजी से चार्ज होने वाली बैटरियां विकसित की जा सकेंगी।
भारत के लिए यह यह शोध-Make in India, आत्मनिर्भर भारत, ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व वैज्ञानिक नवाचार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Lithium Ion Battery, नई बैटरी तकनीक, IACS Research, SNBNCBS, COF Battery, Fast Charging Battery, Electric Vehicle Battery, Battery Technology India, Sodium Ion Battery, Energy Storage, विज्ञान समाचार
#LithiumIonBattery #BatteryTechnology #FastCharging #ElectricVehicle #EVIndia #EnergyStorage #IACS #SNBNCBS #ScienceNews #Innovation #GreenEnergy #BatteryResearch #MakeInIndia #Technology #DSTIndia









