भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ, दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन आयोजन
- भारत टेक्स 2026 का आगाज़, 130 देशों के खरीदार पहुंचे भारत मंडपम
- भारत बना ग्लोबल टेक्सटाइल हब, भारत टेक्स 2026 में 1.3 लाख बिजनेस विजिटर
- गिरिराज सिंह ने किया भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन, दुनिया की नजर भारत पर
- भारत टेक्स 2026 में रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, 20,000 उत्पाद प्रदर्शित
- भारत-फ्रांस टेक्सटाइल साझेदारी से खुलेंगे निर्यात के नए रास्ते
- भारत टेक्स 2026: 4,000 B2B मीटिंग्स और 100+ नॉलेज सेशन
- 16 लाख वर्ग फुट में फैला भारत टेक्स 2026, टेक्सटाइल उद्योग का महाकुंभ
- 130 देशों की मौजूदगी ने भारत टेक्स 2026 को बनाया वैश्विक आयोजन
- भारत टेक्स 2026 से विकसित भारत 2047 को मिलेगी नई गति
- टेक्सटाइल सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन, भारत टेक्स 2026 शुरू
अरुण कुमार
नई दिल्ली: भारत टेक्स 2026 का भव्य आगाज़: 130+ देशों के 6,000 खरीदार, 1.3 लाख व्यापारिक आगंतुक, भारत बना वैश्विक टेक्सटाइल हब, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) का उद्घाटन किया। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह आयोजन भारत के सबसे बड़े और दुनिया के सबसे व्यापक टेक्सटाइल एवं अपैरल प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया है।

इस वर्ष के आयोजन में 130 से अधिक देशों के 6,000 से ज्यादा वैश्विक खरीदार, 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक, 20,000 से अधिक टेक्सटाइल उत्पाद, और 16 लाख वर्ग फुट से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल हैं। यह आयोजन भारत को वैश्विक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग, सोर्सिंग और इनोवेशन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में रूस, न्यूजीलैंड सहित कई देशों के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों में जिसमे तिमुर गावेव के नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल और न्यूजीलैंड के कृषि राज्य मंत्री मार्क पैटरसन व अमेरिका, जापान, यूके, स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार सहित अनेक देशों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। भारत टेक्स अब केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार, निवेश और नीति संवाद का मंच बन चुका है।

प्रायोजक राज्य मे 17 राज्यों की मजबूत भागीदारी रही जिसमे मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक व तमिलनाडु थे। इसके अलावा भाग लेने वाले राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशो मे आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर और राजस्थान व पश्चिम बंगाल थे। इन राज्यों ने निवेश, औद्योगिक बुनियादी ढांचे और टेक्सटाइल क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “भारत टेक्स केवल तीन वर्षों में ट्रेड, निवेश, नवाचार और नीति संवाद का वैश्विक मंच बन चुका है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि …Farm → Fiber → Factory → Fashion → Foreign भारत टेक्स भारतीय उद्योग को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

भारत टेक्स 2026 के दौरान भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (BTTF) और फ्रांस के प्रतिष्ठित टेक्सटाइल प्लेटफॉर्म Première Vision Paris के बीच Letter of Intent (LOI) पर हस्ताक्षर हुए। जिसमे भारत-यूरोप टेक्सटाइल सहयोग बढ़ाना, डिजाइन और फैशन इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा और भारतीय MSMEs को यूरोपीय बाजार तक पहुंच व वैश्विक खरीदारों से सीधा जुड़ाव शामिल है।
इस चार दिवसीय आयोजन में 100+ ज्ञान सत्र, 39 पैनल चर्चाएं, 16 राउंडटेबल, 37 मास्टरक्लास, 8 स्टेट सेशन और 4,000+ B2B मीटिंग्स व 100+ B2G मीटिंग्स तथा 30+ एमओयू हस्ताक्षर आयोजित किए जा रहे हैं।
भारत टेक्स 2026 में प्रदर्शित क्षेत्र में टेक्सटाइल उद्योग की पूरी वैल्यू चेन एक मंच पर दिखाई देती है..फाइबर, यार्न, फैब्रिक्स, अपैरल एवं फैशन, होम टेक्सटाइल्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स और मशीनरी व एंसिलरी इंडस्ट्री साथ ही तिरुपुर, अहमदाबाद और इचलकरंजी जैसे भारत के प्रमुख टेक्सटाइल क्लस्टर्स भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं।
भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप के जरिए प्रतिभागियों को AI आधारित सहायता, QR आधारित लीड कैप्चर, डिजिटल बैज एक्सेस, मीटिंग शेड्यूलिंग और बायर-सैलर मैचमेकिंग व इवेंट नेविगेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
भारत टेक्स 2026 भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। यह आयोजन निर्यात बढ़ाएगा, निवेश आकर्षित करेगा, रोजगार सृजन को गति देगा और MSMEs को वैश्विक बाजार से जोड़ेगा तथा भारत की टेक्सटाइल प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेगा।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बिहार की राज्य उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। तमिलनाडु के हथकरघा, वस्त्र एवं खादी मंत्री थिरु एम. विजय बालाजी तथा उद्योग, निवेश प्रोत्साहन एवं वाणिज्य मंत्री सेल्वी एस. कीर्तना ने भी समारोह में भाग लिया।
भारत टेक्स 2026 भारत का प्रमुख ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट है, जिसका आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) द्वारा किया जा रहा है। बीटीटीएफ टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल्स और इंडस्ट्री एसोसिएशंस का एक अम्ब्रेला बॉडी है, जिसे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। यह आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन भारत की संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन को प्रदर्शित करता है और टेक्सटाइल एवं अपैरल सेक्टर में ग्लोबल ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और इंटरनेशनल कोलैबोरेशन के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है।
#भारत टेक्स 2026, #Bharat Tex 2026, #Giriraj Singh, #Textile Industry India, #Global Textile Event, #India Textile Export, #Bharat Mandapam, #Textile Business News, #Textile Exhibition India, #Textile Sector Growth, #Textile Investment India, #Make In India, #Indian Textile Industry, #Fashion Industry India, #Textile Trade Fair, #Textile Manufacturing India, #Textile Innovation, #Textile Sustainability, #Textile Buyers Meet, #Viksit Bharat 2047









