Search
Close this search box.

नई दिल्ली: दिल्ली में गोबर से बनेगी CBG गैस: MCD-NDDB के बीच समझौता, अमित शाह बोले- 2028 तक यमुना में नहीं जाएगा एक भी लीटर गंदा पानी,

New Delhi: CBG gas to be produced from cow dung in Delhi; agreement signed between MCD and NDDB. Amit Shah stated that not a single litre of untreated wastewater will flow into the Yamuna by 2028.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में गोबर से बनेगी CBG गैस, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान यमुना सफाई को लेकर बड़ा फैसला,

दिल्ली में लगेंगे CBG प्लांट MCD-NDDB समझौता: अब गोबर से होगी कमाई,

पशुपालकों को मिलेगा पैसा 2028 तक यमुना में नहीं जाएगा गंदा पानी: अमित शाह

दिल्ली में शुरू होगा Waste to Wealth मॉडल, गोबर बनेगा ग्रीन एनर्जी

दिल्ली के पशुपालकों के लिए खुशखबरी, गोबर पर मिलेगा ₹1 प्रति किलो

CBG प्लांट से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, यमुना होगी साफ

अमित शाह ने लॉन्च किया स्वच्छ दिल्ली का नया मॉडल

दिल्ली में गोबर बनेगा ऊर्जा का स्रोत, पर्यावरण को मिलेगा बड़ा लाभ

NDDB और MCD मिलकर बदलेंगे दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था

अरुण कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली में गोबर से बनेगी CBG गैस: MCD-NDDB के बीच समझौता, अमित शाह बोले- 2028 तक यमुना में नहीं जाएगा एक भी लीटर गंदा पानी, राजधानी दिल्ली में गोबर के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्वच्छता, हरित ऊर्जा उत्पादन और यमुना नदी के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दिल्ली नगर निगम (MCD) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) प्लांट्स स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह), दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय सहकारिता सचिव तथा केंद्र एवं दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह समझौता केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे देश के बड़े शहरों के लिए स्वच्छता और जैविक ऊर्जा उत्पादन का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से पशुपालकों की आय बढ़ेगी, गोबर का वैज्ञानिक उपयोग होगा, कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) का उत्पादन होगा और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा व पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा “जब तक यमुना में गिरने वाले गंदे पानी और गोबर का उचित प्रबंधन नहीं होगा, तब तक यमुना पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो सकती।” उन्होंने बताया कि दिल्ली में सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट के शोधन के लिए लगभग 80 ट्रीटमेंट प्लांट्स पर कार्य शुरू हो चुका है। गृह मंत्री ने घोषणा की कि सरकार का लक्ष्य है…दिसंबर 2028 तक यमुना नदी में एक भी लीटर गंदा पानी न जाने दिया जाए। इसके लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
गोबर प्रोसेसिंग और बायो-गैस उत्पादन के लिए प्रमुख परियोजनाएं नांगली, घोघा-गोयला और गाजीपुर मे स्थापित की जाएंगी। इन प्लांट्स में बड़ी मात्रा में गोबर की प्रोसेसिंग कर उससे Compressed BioGas (CBG) और जैविक खाद तैयार की जाएगी। अमित शाह ने बताया कि दिल्ली में लगभग 1.25 लाख मवेशियों से निकलने वाले गोबर का वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा। इससे प्रदूषण कम होगा, यमुना सुरक्षित होगी, दुर्गंध में कमी आएगी और स्वच्छता बढ़ेगी व हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा।
इस समझौते के तहत पशुपालकों को गोबर देने पर प्रति किलोग्राम ₹1 का भुगतान किया जाएगा। इससे डेयरी किसानों की अतिरिक्त आय होगी और गोबर फेंकने की समस्या समाप्त होगी तथा ग्रामीण एवं शहरी डेयरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। CBG प्लांट से निकलने वाला जैविक अवशेष (Digestate) उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जाएगा। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी और मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना Waste to Wealth, Green Energy, Circular Economy और Sustainable Urban Development का सफल उदाहरण बन सकती है।

CBG Plant Delhi, MCD NDDB Agreement, Amit Shah News, Yamuna Cleaning Project, Gobar Gas Plant Delhi, Bio Gas News Hindi, Organic Farming India, Delhi News, Green Energy India, NDDB News, Waste to Wealth, Delhi Cow Dung Project, यमुना सफाई, गोबर गैस प्लांट, दिल्ली समाचार

#AmitShah #Delhi #MCD #NDDB #CBGPlant #BioGas #GreenEnergy #Yamuna #OrganicFarming #WasteToWealth #CleanDelhi #CowDung #DelhiNews #Sustainability #India

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें