वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ दर्दनाक हादसा!
बीरेन्द्र दाश
वियतनाम: वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक के पास नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप फु क्वोक के निकट एक दुखद नाव दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। स्पीडबोट के पलटने की घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब नाव होन माय रुट न्गोआई द्वीप से अन थोई पोर्ट की ओर लौट रही थी।बताया जा रहा है कि नाव मे 32 भारतीय पर्यटक + 4 क्रू मेंबर्स (कुल 36 लोग) सवार थे। होन माय रुट न्गोआई द्वीप से मात्र 400 मीटर की दूरी पर तेज हवाएं और खराब समुद्री हालात बताए जा रहे हैं तो कुछ रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी का भी जिक्र है जिसके कारण ये हादसा हुआ। मरने वालो मे 15 भारतीय पर्यटकों (13 पुरुष और 2 महिलाएं) हैं बाकी 21 लोग बचाए गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। नाव ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित की जा रही थी। सभी यात्री पानी में गिर गए और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

भारतीय दूतावास ने तुरंत कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं — हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करा रहा है। पीड़ित मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से बताए जा रहे हैं। कई पर्यटक छुट्टियों पर फु क्वोक आए हुए थे। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

इस दुखद: हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।”

आगे की कार्रवाई आगे की कार्यवाही करते हुये वियतनाम के स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भारतीय दूतावास मृतकों के शवों को स्वदेश लाने और घायलों के इलाज के लिए समन्वय कर रहा है फिलहाल बचाव कार्य जारी है, हालांकि मुख्य बचाव पूरा हो चुका है। यह घटना भारतीय पर्यटकों के लिए एक बड़ी त्रासदी है। फु क्वोक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है। जो अपनी सफेद रेत वाले समुद्र तट, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और स्पीडबोट टूर व लक्जरी रिसॉर्ट्स के लिए दुनियाभर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है। लेकिन समुद्री गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत पर फिर से जोर दिया जा रहा है।

Vietnam Boat Accident Phu Quoc Boat Accident Indian Tourists Dead Vietnam News Hindi फु क्वोक हादसा वियतनाम नाव दुर्घटना भारतीय पर्यटक हादसा पीएम मोदी शोक Indian Embassy Vietnam Breaking News Hindi International News Hindi Boat Capsize Vietnam Vietnam Tourism Indian Tourists News










1 thought on “वियतनाम: वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक के पास नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख,”
So sad